फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shri Ram Darbar is made of eight metals in a 135 year old temple.

Bhiwani News: 135 साल पुराने मंदिर में बना है अष्ट धातु से श्रीराम दरबार

Thu, 18 Jan 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 18 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Darbar is made of eight metals in a 135 year old temple.
भिवानी। शहर के लिबर्टी सिनेमा रोड के समीप 135 साल पुराने श्रीराम मंदिर में अद्भुत चमत्कार भक्तों के लिए दशकों से आस्था का केंद्र बना है। मंदिर में गर्म पानी का कुआं और मीठा नामी का पेड़ भी चमत्कार देखकर भी रामभक्त अचंभित रह जाते हैं। मंदिर में अष्ट धातु से श्रीराम दरबार बना है जो धार्मिक नगरी छोटी काशी में इकलौता है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को प्राचीन राम मंदिर में भी भजन कीर्तन के साथ उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी के लिबर्टी सिनेमा रोड पर मंदिर परिसर करीब 2800 वर्गगज में फैला है। मंदिर का निर्माण करीब 135 साल पहले सेठ नानक चंद हालुवासिया ने कराया था। मंदिर में कांशी से आए विद्वानों ने अष्ट धातु से बने श्रीरामद दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की थी। तब से लेकर आज तक ये अद्भुत मूर्ति रामभक्तों के लिए अलौकिक हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राकेश पांडे ने बताया कि मंदिर के निर्माण के साथ ही मंदिर में कुआं भी था। इसके अंदर गर्म पानी की सुविधा भी थी। मंदिर परिसर में अद्भुत नीम का पेड़ भी है। इसके पत्ते कड़वे नहीं बल्कि मीठे हैं। मंदिर में पीपल का पेड़ भी उसकी स्थापना के साथ ही लगाया था जो आज भी इस मंदिर के इतिहास का गवाह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हर अमावश्या और पूर्णिमा पर होता है मंदिर में हवन
पुजारी राकेश पांडे ने बताया कि प्राचीन राम मंदिर में हर अमावश्या और पूर्णिमा पर वैदिक विधि से हवन किया जाता है। साल में रामकथा भी होती है। नवरात्र के दौरान भी यहां कीर्तन किया जाता है। दिवाली के बाद भव्य अन्नकूट प्रसाद वितरण भी करते हैं। मंदिर दिन में दो बार खुलता है। सुबह पांच बजे कपाट खुलते हैं और छह बजे आरती की जाती है। सवा छह बजे भगवान को भोग लगाया जाता है। दोपहर 12 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। फिर शाम को साढ़े तीन बजे कपाट खुलते हैं। शाम छह बजे आरती होती है। रात साढ़े आठ बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।


छोटी काशी के प्राचीन मंदिरों में शुमार है प्राचीन राम मंदिर
धार्मिक नगरी छोटी कांशी के भव्य मंदिरों की नगरी भी कहा जाता है। भिवानी की पहचान से प्राचीन राम मंदिर भी जुड़ा है। इसमें भगवान राम सहित लक्ष्मण, सीता और हनुमान की अष्ट धातु की दुर्लभ मूर्तियां हैं। मंदिर का ढांचा भी चुना मिट्टी से ही बना है और श्रीराम दरबार के ठीक आगे भक्त हनुमान की बड़ी प्रतिभा भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed