फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shortage of electricity meter, will not to being new connection

नियम एक सप्ताह में कनेक्शन देने का, दो माह से दो हजार उपभोक्ता के नहीं लेग बिजली मीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
shortage of electricity meter, will not to being new connection
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। बिजली निगम के स्टोर में एक भी नया इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर नहीं है। पिछले दो माह से करीब दो हजार उपभोक्ता निगम के पास नए बिजली मीटर आने के इंतजार में हैं। इनके कनेक्शन सिर्फ इसलिए अटके हैं कि निगम के पास नए बिजली मीटर नहीं है। नए बिजली मीटरों के लिए अब एक माह और इंतजार करना पड़ेगा।
रोजाना ही निगम कार्यालयों में नए बिजली कनेक्शनों के आवेदन लेकर लोग चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नए मीटर नहीं होने की वजह से कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। घरेलू और कामर्शियल बिजली कनेक्शनों को लेकर भी लोग खूब दौड़धूप कर रहे हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से लोगों के जरूरी काम भी अटक गए हैं।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल कार्यालय में चरखी दादरी और भिवानी के तहत 17 सब डिविजन कार्यालय आते हैं। प्रत्येक सब डिविजन कार्यालय में हर माह काफी आवेदन पहुंच रहे हैं, लेकिन इन आवेदनों की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद भी नया कनेक्शन जारी नहीं हो पा रहा है। बिजली निगम स्मार्ट मीटरों के लगाने की तैयारियों में जुटा हैं। निगम के स्टोर में इलेक्ट्रॉनिक मीटर तक नहीं हैं। जिससे नए कनेक्शनों के करीब दो हजार आवेदन तो अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से नया बिजली मीटर खरीद पर भी लगी रोक
बिजली निगम प्रबंधन ने इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटरों की आपूर्ति के लिए कई कंपनियों को पैनल में शामिल किया है। इन कंपनियों के बिजली मीटर गुरुग्राम सेंट्रल स्टोर में नए इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की आपूर्ति मुहैया कराते हैं, जिसके बाद भिवानी सर्कल में डिमांड के अनुसार वहां से नए इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की आपूर्ति यहां सर्कल के स्टोर में होती है। करीब दो माह से निगम के स्टोर में नए इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की खेप नहीं पहुंची है। कोई भी उपभोक्ता बाहर से भी मीटर खरीद नहीं कर सकता है, क्योंकि इस पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। पहले बाजार से मीटर खरीदकर निगम कार्यालय में जमा कराने का प्रावधान था, जिसके बाद निगम उस मीटर की टेस्टिंग कराने के बाद उसे उपभोक्ता को जारी कर देता था। अब ऐसा नहीं है। निगम ही बिजली मीटर देगा, तभी कनेक्शन जारी होगा।
यह है नियम
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम कार्यालय में नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। कार्यालय में मैनुअल तरीके से कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं है। ऑनलाइन आवेदनकर्ता को मकान व प्रतिष्ठान की रजिस्ट्री या नप से असेसमेंट की कॉपी, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की कॉपी अनिवार्य की गई है। आवेदन सरल पोर्टल पर होने के बाद उपभोक्ता को एक सप्ताह के अंदर नया कनेक्शन जारी करने का नियम है। उपभोक्ता को आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी उसके फोन पर अपडेट दी जाती है, ताकि उसे पता लगता रहे कि उसके आवेदन में कोई त्रुटि तो नहीं है। अगर आवेदन में त्रुटि है तो उसका फिर से आवेदन कराया जाता है, अगर आवेदन प्रक्रिया शत प्रतिशत पूरी होती है तो फिर उसे कनेक्शन जारी कर दिया जाता है। (संवाद)

गुरुग्राम से आएंगे मीटर
गुरुग्राम के स्टोर से करीब दो हजार इलेक्ट्रॉनिक मीटर सोमवार तक आने थे, मगर किसी वजह से नहीं आए। गुरुग्राम स्टोर में करीब 25 हजार नए इलेक्ट्रॉनिक मीटर पहुंच चुके हैं, उम्मीद है कि जल्द ही भिवानी सर्कल को भी इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की आपूर्ति जल्द हो जाएगी। मीटरों की वजह से काफी आवेदन लंबित हैं, जिन्हें तुरंत प्रभाव से जारी किया जाएगा।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed