फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shopkeeper shops closed, saturday and sunday, people

जैन चौक मार्केट के दुकानदारों ने दो दिन के लिए बंद की मार्केट

Sun, 02 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper shops closed, saturday and sunday, people
भिवानी। पहले जो कोरोना वायरस को महज खांसी-जुकाम जैसी बीमारी बता रहे थे, अब उनकी आंखों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ है। लगातार आ रही लोगों के मौत की सूचनाओं के बीच अब दुकानदार, व्यापारियों ने भी कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह अचानक ही जैन चौक मार्केट बंद हो गई। यहां के दुकानदारों ने दो दिन बाजार बंद करने का निर्णय लिया। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, दुकानदारों ने भी बैठक कर रविवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है ताकि संक्रमण का फैलाव रोका जा सके।
विज्ञापन

लापरवाही पड़ रही महंगी, रोक के बावजूद मंडी में लग रही फड़, शादियों में भीड़
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव में लापरवाही महंगी पड़ रही है। महीनेभर पहले तक लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और लापरवाही बरत रहे थे, जो अब महंगी साबित हो रही है। कोरोना वायरस का संक्रमण अब चरम पर है, बावजूद इसके लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी में फड़ लगाकर दुकानदार सब्जियां बेच रहे हैं। भीड़ की बात करें तो बाजारों में भीड़ के साथ-साथ इन दिनों चल रहे शादी समारोह में भारी भीड़ उमड़ रही है। न लोगों के चेहरों पर मास्क है और सामुदायिक दूरी ताक पर है। जिला प्रशासन ने कुछ अधिकारियों को जांचने के लिए नियुक्त किया है मगर 60 से 70 फीसदी शादियों की पार्टियां गलियों, खाली प्लॉट में ही टेंट लगाकर हो रही है। जिन्हें न कोई जांचने जा रहा है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई हो रही।
विज्ञापन

जैन चौक मार्केट हुई बंद, रविवार को भी रहेगी बंद
जैन चौक मार्केट एसोसिएशन ने शनिवार सुबह बैठक कर बाजार बंद करने का निर्णय लिया और देखते ही देखते सभी दुकानों के शटर बंद हो गए। दुकानदारों ने शनिवार और रविवार दो दिन तक बाजार बंद करने का निर्णय लिया। शनिवार सुबह जैन चौक मार्केट कमेटी के सभी दुकानदारों ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर बैठक की। जिसमें विचार-विमर्श के बाद दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया। जैन चौक मार्केट कमेटी के प्रधान प्रदीप सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी लगातार फैल रही है और हर रोज मौत की खबर आ रही है। यह एक भयावह स्थिति है। अगर जीवन को बचाना है तो पहले महामारी पर विजय प्राप्त करनी है। इसका समाधान केवल सावधानियां ही है। कोरोना को मात देने के लिए जैन चौक मार्केट कमेटी ने फैसला लिया है कि शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भिवानी के बाजार रहेंगे बंद : भानु प्रकाश
बीटीएम चौक स्थित नगर व्यापार मंडल कार्यालय में व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रविवार को आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर से सभी दुकानें बंद रहेगी। रविवार को पुन: बैठक करके आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा बैठक में निर्णय हुआ है कि रविवार को आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। रविवार को दोबारा बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी ताकि लोगों को असुविधा भी न हो और व्यापारी भी अपना व्यापार कर सकें। किसी भी ग्राहक को बगैर मास्क कोई भी सामान नहीं दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने आमजन से भी आह्वान किया कि शादी के सीजन के बावजूद ज्यादा संख्या में आने की बजाय जरूरी लोग ही बाजार में खरीदारी करने आए। परिवार के एक-दो सदस्य ही मास्क लगाकर बाजार में आए। बिना मास्क के ग्राहकों को कोई भी दुकानदार सामान नहीं देगा। पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से भी मांग की कि चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि बिना मास्क के किसी का शहर में प्रवेश ही न होने दें। बैठक में अतुल रोहिल्ला, प्रेम धमीजा, गिरधारी लाल मेहता, राज कुमार यादव, प्रवीण नारंग, प्रदीप सोनी, आशीष अंचल, महेश गोयल, प्रकाश मोड़ा, रमेश जुनेजा, दीपक जांगड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed