फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shameful: Drunken father brutally beats 6 year old girl in Bhiwani

शर्मसार : भिवानी में शराबी पिता ने 6 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

Mon, 02 Dec 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shameful: Drunken father brutally beats 6 year old girl in Bhiwani
भिवानी। शराबी पिता ने छह साल की बच्ची पर जुल्म ढहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बच्ची की पीठ पर दिखाई दे रहे चोट के निशान बेरहम बाप की करतूत को साफ बयां कर रहे हैं। बच्ची की हालत देखकर स्कूल के शिक्षक ने भी चाइल्ड लाइन 1098 पर मदद मांगी, लेकिन सूचना के बाद भी कोई टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन


दो दिन बीत जाने के बाद मामला बाल कल्याण समिति और स्टेट क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा, तो संयुक्त टीम ने बच्ची को घर से रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने रविवार को बच्ची का जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मेडिकल कराया। वहीं, इस संबंध में पुलिस को भी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत आरोपी पिता पर कार्रवाई की सिफारिश की।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि उन्हें एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई किए जाने के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना पर सीडब्ल्यूसी से सतेंद्र तंवर, स्टेट क्राइम ब्रांच से एसआई संजय, महिला एएसआई मंजीता, एएसआई राजबीर और जयवीर की संयुक्त टीम सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में पहुंची, जहां बच्ची को घर के अंदर से रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि इस बच्ची के संबंध में मास्टर हरीश ने भी चाइल्ड लाइन 1098 पर दो दिन पहले कॉल की थी, उसे आधा घंटे में टीम भेजने के बारे में बताया गया था, लेकिन कोई टीम नहीं आई। सामाजिक कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। इसके बाद टीम तुरंत हरकत में आई और बच्ची को उसके घर से लिया गया। रविवार को बच्ची का मेडिकल कराया गया। वहीं, उसे प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद उसे बाल कल्याण समिति कार्यालय लाया गया। सोमवार को पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग कराई जाएगी। बच्ची गांव के ही स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed