फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sewer system on Old Committee Road stalled, contaminated water flowing on the roads

Bhiwani News: पुरानी कमेटी रोड पर सीवर व्यवस्था ठप, सड़कों पर बह रहा दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sewer system on Old Committee Road stalled, contaminated water flowing on the roads
बवानीखेड़ा में सीवर  ओवरफ्लो होने पर  फैला दू​षित पानी।
बवानीखेड़ा। कस्बे की पुरानी कमेटी रोड पर सीवर व्यवस्था ठप होने से दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुराना कमेटी रोड के अंतिम छोर पर बड़े गौरवा चौक में कस्बे का राजकीय कन्या स्कूल सहित दो से तीन निजी स्कूल स्थित हैं। इसके अलावा यह मार्ग प्राचीन शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, बाबा जरनानाथ डेरा, बड़ा जोहड़ और दादी गौरी मंदिर का मुख्य रास्ता भी है। इस कारण यहां छोटे बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों का आवागमन अधिक रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन सीवर ओवरफ्लो हो जाता है जिससे सड़क पर दूषित पानी भर जाता है और राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। दुकानों के सामने पानी जमा होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कस्बावासी पवन कुमार, सोनू, बिट्टू, मदन, शिव कुमार, पार्वती, महेंद्र, अर्जुन और अशोक कुमार ने बताया कि यह मार्ग बाजार को रिहायशी क्षेत्र से जोड़ता है। यहां दूषित पानी जमा रहने से कस्बे की लगभग 50 प्रतिशत आबादी प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूलों में पैदल जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि दूषित पानी के कारण ग्राहक दुकान पर आने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सीवरों की सफाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन






हर दूसरे-तीसरे दिन यहां सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर बहना शुरू हो जाता है। इस कारण ग्राहक भी दुकानों पर आने से दूरी बना रहे हैं। दुकानों के बाहर पानी जमा है। प्रशासन को सीवरों को साफ करवा कर इसका समाधान करवाना चाहिए। -बिट्टू धमीजा, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन






दुकानों के बाहर पानी जमा होने के कारण छोटे बच्चों को स्कूलों तक पहुंचने में भी परेशानी आ जाती है। दूषित पानी से बदबू आ रही है। इस कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भी खतरा है। प्रतिदिन छोटे बच्चे पानी के बीच से ही पैदल स्कूलों में पहुंच रहे हैं। -सोनू अग्रवाल, दुकानदार।





इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा। हर सप्ताह इसी तरह पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आना शुरू हो जाता है। स्कूलों में बच्चे भी जाते हैं। पानी के बीच से ही निकल कर जाना पड़ता है। -मदन, कस्बावासी।






कस्बे में सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए सफाई की जा रही है। लेकिन सीवरों की सफाई के लिए फिलहाल कोई बड़ी मशीन नहीं है। प्रशासन को कस्बे के सीवरों के लिए बड़ी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग रखी गई है। जल्दी ही सीवरों को साफ करवा दिया जाएगा, ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -सुंदर अत्री, नगर पालिका अध्यक्ष बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed