{"_id":"65f9ed86a10fc84c75011556","slug":"sewer-manholes-of-civil-hospital-which-were-stalled-for-years-were-started-with-super-sucker-machines-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-114872-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वर्षों से ठप पड़े नागरिक अस्पताल के सीवर मैनहोलों को सुपर सकर मशीनों से किया चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वर्षों से ठप पड़े नागरिक अस्पताल के सीवर मैनहोलों को सुपर सकर मशीनों से किया चालू
Wed, 20 Mar 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले कई सालों से ठप पड़े सीवर मैनहोल की आखिर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और स्वास्थ्य विभाग ने सुध ले ही ली। मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सुपर सकर मशीनों के जरिए सीवर मैनहोल की सफाई कराकर उन्हें चालू किया गया।
इस दौरान कर्मचारी ठप पड़े सीवर मैनहोल को खोलने के लिए घंटों तक मशक्कत करते रहे। दरअसल अस्पताल परिसर के अंदर के सीवरेज सिस्टम का रखरखाव स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे हैं, मगर पास में ही पीजीआई का बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। अब सीवर लाइन पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ेगा। ऐसे में पहले से ही ठप पड़े सीवर मैनहोल कई जगह से ओवरफ्लो हो रहे थे। जिनका पानी अस्पताल परिसर के अंदर ही खुले में फैल रहा था। इसी से निजात दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सुपर सकर मशीनों से ठप सीवरों को खोलने का काम शुरू किया। बता दें कि वार्डों और ओपीडी के अलावा अस्पताल के प्रशासनिक खंड से भी दूषित पानी अस्पताल की मुख्य सीवर लाइनों में पहुंच रहा है। सीवरों के अंदर ही ठोस कचरा भी जमा हो गया है। जिसकी वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी वहीं कुछ जगहों पर तो बायोवेस्ट भी सीवर में ही डाला जा रहा था। जिसकी वजह से भी इसे चालू करना आसान नहीं था, इसीलिए विभाग की सुपर सकर मशीनों के प्रेशर से ठप सीवर खोले गए।