फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven routes determined to take candidates to examination centers

Bhiwani News: परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के सात रूट निर्धारित

Wed, 23 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Seven routes determined to take candidates to examination centers
भिवानी। आगामी 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप-सी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को लेकर सोमवार को डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय के डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपने-अपने कार्य स्थलों पर तैनात रहें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दोनों दिन कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अवकाश पर नहीं रहेगा और अनुपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए 7 रूट निर्धारित किए गए हैं जिन पर शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




775 बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित

डीसी ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को भिवानी से विभिन्न जिलों में परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए कुल 775 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। इनमें रोहतक के लिए 530, सोनीपत के लिए 5, दादरी के लिए 8, महेंद्रगढ़ के लिए 227 और हिसार के लिए 5 बसें शामिल हैं। यह बसें समय पर रवाना होंगी और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए सात रूट, इन स्थानों पर चलेगी शटल सेवा

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले में 35 लोकेशनों पर 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों तक परीक्षार्थियों की सुगम आवाजाही के लिए 7 रूट तैयार किए गए हैं, जिन पर शटल सेवा के तहत बसें चलेंगी

रूट 1: हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पं. सीताराम शास्त्री कन्या स्कूल, बाल भवन पब्लिक स्कूल, आदर्श महिला महाविद्यालय, केएम पब्लिक स्कूल, केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चौ. बंसीलाल पॉलिटेक्निक, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राधाकृष्णन स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, केसीएम आर्मी स्कूल, जी लिट्रा वैली स्कूल, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी।


रूट 2: जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल, राम गोपाल विद्या दर्पण स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल देवसर, दा आर्यन स्कूल, लिटिल हर्ट पब्लिक स्कूल कुसुभी मोड़।

रूट 3: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वैश्य कॉलेज, टीआईटी स्कूल, टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंस।

रूट 4: बंसीलाल पार्क के पास लीटस हर्ट स्कूल, वैश्य मॉडल स्कूल, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिनोद गेट।

रूट 5: सैनिक हाई स्कूल, बिट्स इंटरनेशनल स्कूल, करियर प्लेनेट स्कूल पालुवास, आदर्श विद्या मंदिर पालुवास, विद्यांतरिक्ष स्कूल गुजरानी रोड।

रूट 6: डीएवी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड।

रूट 7: सेंट अचीवर्स हाई स्कूल, रोहतक रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed