फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven-match mixed differently-abled cricket championship between India and England starts on August five.

Bhiwani News: भारत-इंग्लैंड के बीच सात मैचों की मिक्स दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप पांच अगस्त से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven-match mixed differently-abled cricket championship between India and England starts on August five.
भिवानी। फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) की ओर से शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच से 19 अगस्त तक इंग्लैंड में होने वाली सात मैचों की मिक्स दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि एक अगस्त को 16 सदस्यीय भारतीय दिव्यांग टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वार्ता को पीसीसीएआई के चेयरमैन एवं विधायक घनश्याम सर्राफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, कॉरपोरेट अफेयर्स चेयरमैन राजेश भारद्वाज, महासचिव रवि चौहान और उपाध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि चैंपियनशिप का सबसे बड़ा आकर्षण 19 अगस्त को खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला होगा जिसका आयोजन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय दिव्यांग टीम के लिए इस प्रतिष्ठित मैदान पर खेलना ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि 16 सदस्यीय भारतीय टीम में हरियाणा के तीन प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ियों को भी स्थान मिला है। टीम की तैयारियों के लिए 26 से 30 जुलाई तक दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
इसके अलावा पीसीसीएआई इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद 29 से 31 अगस्त तक तमिलनाडु में भारत और श्रीलंका के दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच तीन मैचों की सीरीज का भी आयोजन करेगा। इस अवसर पर डॉ. सुखविंदर दुहन, सुनील जांगड़ा, आनंद तवर, सुनील मोनिया और शुभम शर्मा भी मौजूद रहे।

हरियाणा के तीन खिलाड़ी भी राष्ट्रीय टीम में शामिल
पीसीसीएआई पदाधिकारियों ने बताया कि इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित 16 सदस्यीय भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हरियाणा के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed