फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sero Survey: Anti body made in 1274 out of 1827 in the district

सीरो सर्वे : जिले में 1827 में से 1274 में बनी एंटी बॉडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sero Survey: Anti body made in 1274 out of 1827 in the district
सीरो सर्वे के तहत सैंपल लेते कर्मचारियों की फाइल फोटो। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में एंटी बॉडी की जांच के लिए किए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट आ गई है। जिले में लिए गए 1827 सैंपल में से 1274 में एंटी बॉडी मिली है।
विज्ञापन

विभाग ने जिलेभर में 45 टीमों गठन किया था। 27 टीमों ने ग्रामीण क्षेत्र और 18 टीमों ने शहरी क्षेत्र में सर्वे किया थे। जिले भर में 1827 सैंपल लिए गए। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 1075 और शहरी क्षेत्र में 752 सैंपल लिए गए। विभाग द्वारा छह से नौ साल की आयु, 10 से 17 साल की आयु और 18 साल से ऊपर के लोगों के नमूने लिए गए। जिले में 956 पुरुषों और 871 महिलाओं के सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट में सामने आया कि जिले में सीरा सर्वे 1274 यानी 69.7 फीसदी में एंटीबॉडी मिली। इसके अनुसार जिले की करीब 70 फीसदी जनसंख्या फिलहाल कोरोना से सुरक्षित है, इनमें एंटी बॉडी बन चुकी है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान की अब तक की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 16 जनवरी को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया था। विभाग ने जिले में कुल 855732 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमेें से अब तक 724314 यानी 85 फीसदी को पहली और 265863 यानी 31 फीसदी को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 5530 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 5647 को पहली और 5378 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 5143 फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 5131 को पहली और 4823 को दूसरी डोज लगाई गई है। विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग के 542578 लाभार्थियों में से 445391 को पहली और 104123 को दूसरी डोज लगाई है। इसी तरह 45 से 60 आयु वर्ग के 180234 लाभार्थियों में से 151724 को पहली और 74694 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं 60 साल से अधिक आयु के 122247 बुजुर्गों में से 116421 को पहली और 76845 को दूसरी डोज लगाई है
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है विशेषज्ञ
कोरोना संक्रमण और वैक्सीन के टीकाकरण के बाद शरीर में एंटी बॉडी की जांच के लिए सीरो सर्वे किया जाता है। इसके माध्यम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के सही क्षमता की पूर्ण जानकारी मिलती है। इसी लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के सर्वे करवाए जाते हैं, ताकि सुरक्षा को लेकर आगामी रणनीति बनाई जा सके।

- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देशानुसार जिले में एंटी बॉडी की जांच के लिए सीरो सर्वे करवाया था। सर्वे के लिए जिले में 45 टीमों का गठन किया था, जिन्होंने जिलेभर में 1827 सैंपल लेकर एंटी बॉडी की जांच की गई। जिले में 69.7 फीसदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- डॉ. संध्या गुप्ता, उप सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed