{"_id":"64946f72607ccfa04504a9f4","slug":"senior-secondary-will-be-held-on-july-20-and-secondary-supplementary-examinations-will-be-held-from-july-21-to-28-bhiwani-news-c-21-hsr1027-162239-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 20 जुलाई को सीनियर सेकेंडरी और 21 से 28 तक होंगी सेकेंडरी की पूरक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 20 जुलाई को सीनियर सेकेंडरी और 21 से 28 तक होंगी सेकेंडरी की पूरक परीक्षाएं
Thu, 22 Jun 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 20 जुलाई को सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय पूरक परीक्षा आयोजित कराएगा। इसी के साथ 21 से 28 जुलाई तक दसवीं की पूरक परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी। सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक में कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार, एक विषय के लिए विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि दसवीं में कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार और विशेष अवसर की परीक्षा के लिए विद्यार्थी दाखिल होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में 37,117 और दसवीं में 37,118 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। इन परीक्षाओं में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के सभी नियम लागू होंगे और उसी क्यूआर कोड व अन्य हिडन फीचर्स के पैटर्न पर परीक्षाएं ली जाएंगी।
सितंबर में फिर होगी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा
बोर्ड प्रशासन जुलाई के बाद सितंबर में भी पूरक परीक्षाएं आयोजित कराएगा। इससे पहले जुलाई की परीक्षा का परिणाम भी करीब 20 दिन में जारी किए जाने का दावा बोर्ड प्रशासन ने किया है। इन परीक्षाओं में पास नहीं होने वाले विद्यार्थी फिर से सितंबर की परीक्षा भी देकर अपना एक साल बचा सकेंगे। वहीं, बारहवीं में जुलाई की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी रिजल्ट जल्दी आने से कॉलेज दाखिलों की प्रक्रिया में भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
यह है डेटशीट
दसवीं में 21 को गणित, 22 को विज्ञान, 24 को सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 26 को हिंदी, 27 जून को पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, संस्कृत व्याकरण, आईटी, होम साइंस, ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस, डांस, फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन, रिटेल की परीक्षा होगी। 28 को संस्कृत साहित्य की परीक्षा होगी, जबकि 20 जुलाई को सभी विषयों की बारहवीं की एक दिवसीय परीक्षा होगी।
जुलाई में परीक्षा की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षाएं वार्षिक परीक्षा के मानकों पर आधारित रहेगी। उड़नदस्ते भी परीक्षा केंद्रों पहुंचकर व्यवस्था जाचेंगे और बोर्ड मुख्यालय से भी परीक्षाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।