फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Senior advocate in District Court will play a decisive role in bar elections

Bhiwani News: जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता निभाएंगे बार चुनावों में निर्णायक भूमिका

Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Senior advocate in District Court will play a decisive role in bar elections
बैठक में मौजूद अ​धिवक्ता। 
भिवानी। जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता बार चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। भिवानी बार से 2850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिनमेें से करीब डेढ़ हजार वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं, इनमें तीन सौ महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महिला और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की जिला बार चुनावों में अहम भूमिका रहेगी। हालांकि दस जनवरी तक बार से जुड़े अधिवक्ताओं को अपने ड्यूज शुल्क और शपथ पत्र जमा कराने की मोहलत दी है। शपथ पत्र के साथ ड्यूज राशि जमा कराने वाले अधिवक्ता ही बार चुनावों में मतदान का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

भिवानी बार चुनाव 28 फरवरी को होगा। बार एसोसिएशन चुनावों के लिए एक तरफ जहां चुनावी मैदान में उतरने की प्रत्याशी जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। वहीं मतदान करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता भी बार चुनावों को लेकर शीत कालीन अवकाश के दौरान न्यायालय परिसर में पहुंचकर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को बार सभागार परिसर के बाहर दोपहर को धूप सेकते हुए अधिवक्ताओं ने चुनावी चर्चा की। जिसमें एडवोकेट रामेश्वर चांग, जसवंत चांग, अनंत दहिया, अमित ढुल, सुरजीत सैनी, रवींद्र ग्रेवाल, अनिल साहु, कृष्ण मलिक, वीरेंद्र दुहन, अविनाश तंवर, संजय तंवर, पवन परमार, संजू गुजरानी, मनेंद्र तंवर शामिल थे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि भिवानी बार में करीब तीन सौ महिला अधिवक्ता हैं, इसके अलावा करीब 1200 वरिष्ठ अधिवक्ता भी बार से जुड़े हैं। बार चुनावों में अधिकांश अधिवक्ता अपने मतदान का प्रयोग करते हैं। ऐसे में इन अधिवक्ताओं की सक्रिय भागेदारी ही बार के नए पदाधिकारियों का चुनाव तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed