फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Self propelled stairs are getting closed due to mischievous elements, passengers are facing problems

Bhiwani News: शरारती तत्वों की वजह से बंद हो रहीं स्वयं चालित सीढ़ियां, यात्री झेल रहे परेशानी

Wed, 04 Dec 2024 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
Self propelled stairs are getting closed due to mischievous elements, passengers are facing problems
भिवानी। स्थानीय रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म एक से दो और तीन तक जाने के लिए स्वयं चालित सीढ़ियां लगी हैं, लेकिन शरारती तत्वों की हरकतों की वजह से रेल यात्री परेशानी झेल रहे हैं। शरारती तत्व इन सीढ़ियों को बंद कर देते हैं, जिसकी वजह से यात्री इनका सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्वयं चालित सीढ़ियों में किसी तरह की कोई तकनीकी खामी नहीं है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शहर में रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है। योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ी लगाई गई है। लेकिन रेलवे जंक्शन पर लगी स्वचालित सीढ़ियों का लाभ यात्री नहीं उठा पा रहे हैं। स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढ़ियों को अज्ञात लोग आपातकालीन बटन दबा कर इनका संचालन रोक कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

इस कारण शहर के रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी बंद हो जाती है। बुजुर्ग व महिला यात्रियों को परेशानी होती है। बुजुर्ग यात्री हांफते हुए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे तक पहुंचते हैं। इसके अलावा कुछ यात्रियों को दूर से देखने पर लगता है कि ये सीढ़ियां बंद हैं। लेकिन ये सेंसर से स्वचालित है। यात्री जब तक नजदीक नहीं जाएगा तो ये बंद दिखाई देती हैं। इससे यात्री लाभ उठा नहीं पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बंद स्वचालित सीढ़ियां चलाने का कुछ यात्रियों को जानकारी भी नहीं होती है। शहर के रेलवे जंक्शन का नवीनीकरण का कार्य कई महीने से जारी है। प्रथम चरण का कार्य अंतिम चरण में है। बुजुर्ग एवं बीमार यात्रियों की सुविधा के लिए यहां स्वचालित सीढ़ी लगाई गई हैं। इन सीढ़ियों की देखभाल के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किया है।
वह कर्मचारी ट्रेन आने के समय सीढ़ी के पास मौजूद होता है। तब सीढ़ी निरंतर चलती है। लेकिन कर्मचारी के हटने पर अज्ञात लोग इन सीढ़ी को बंद कर जाते हैं। तब दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को आम सीढ़ी से गुजरने में परेशानी करनी पड़ती है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। करोड़ों की लागत से स्वचालित सीढ़ियों को यात्रियों के सुविधा हेतु बनाया गया है। लेकिन यात्रियों को इसका लाभ बहुत कम मिल रहा है।




अब बदल गए ट्रेनों के नंबर



उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया नए साल से 45 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाएं नियमित होगी। शहर के जंक्शन से चलने वाली ट्रेन संख्या 09631/09632 हिसार-रेवाड़ी-हिसार स्पेशल रेल सेवा अब नियमित ट्रेन संख्या 59631/59632 हिसार-रेवाड़ी-हिसार रेल सेवा से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04787/04788, भिवानी-रेवाड़ी-भिवानी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित ट्रेन संख्या 54787/54788, भिवानी-रेवाडी-भिवानी रेल सेवा से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04781/04782, बठिंडा-रेवाड़ी-बठिंडा स्पेशल रेल सेवा अब नियमित ट्रेन संख्या 54781/54782, बठिंडा रेवाडी बठिंडा रेल सेवा से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed