{"_id":"668d7d27d49fb500e702f777","slug":"secondary-certificates-will-be-distributed-on-11th-and-12th-july-bhiwani-news-c-21-hsr1027-417761-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 11 व 12 जुलाई को वितरित होंगे सेकेंडरी के प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 11 व 12 जुलाई को वितरित होंगे सेकेंडरी के प्रमाण पत्र
Tue, 09 Jul 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में आयोजित सेकेंडरी परीक्षा के विद्यालयी, गुरुकुल, विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र, माइग्रेशन एवं कम्पार्टमेंट प्रमाण पत्र प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर 11 जुलाई को भेजे जाएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने प्रदेश के सभी सेकेंडरी स्कूल के मुखियाओं को इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने विद्यालय के परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र/माइग्रेशन एवं कम्पार्टमेंट कार्ड 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और 12 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला भिवानी के प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 44 में वितरित किए जाएंगे। यदि विद्यालय मुखिया स्वयं ये प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक, प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत करें। यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से विद्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सेकेंडरी कक्षा के प्रमाण पत्र दस्ती प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति ये प्रमाण पत्र बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद