फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second state-of-the-art ambulance received for the immediate treatment of injured animals.

Bhiwani News: घायल पशुओं के त्वरित इलाज के लिए मिली दूसरी अत्याधुनिक एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Second state-of-the-art ambulance received for the immediate treatment of injured animals.
एंबुलेंस भेंट करते सांसद धर्मबीर सिंह। 
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से नगर परिषद के माध्यम से गोरक्षा दल भिवानी को दूसरी अत्याधुनिक पशु एंबुलेंस भेंट की। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बीमार व घायल पशुओं को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सीय सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला जेल पुल के नीचे स्थित गो चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में सिद्ध पीठ जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज का सानिध्य रहा। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि गोसेवा और जीव दया सनातन संस्कृति का मूल आधार हैं। गोसेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि जीव सेवा ही वास्तविक मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी पशु दुर्घटना या बीमारी के कारण असहाय न रहे। दूसरी एंबुलेंस मिलने से पशु सेवा के कार्यों में तेजी आएगी और जरूरतमंद पशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत ने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के साथ पशु कल्याण में भी सहयोग कर रही है। सांसद निधि से मिली एंबुलेंस गोरक्षा दल के माध्यम से भिवानी के पशुओं की सेवा में उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में गोरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में भी दी थी एंबुलेंस
गोरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह ने वर्ष 2019 में भी पशु सेवा के लिए एक एंबुलेंस भेंट की थी। उन्होंने कहा कि दूसरी एंबुलेंस मिलने से टीम का हौसला बढ़ा है। इससे शहर और आसपास के इलाकों में असहाय व घायल गोवंश तथा अन्य पशुओं की सेवा और तेजी से की जा सकेगी। कार्यक्रम में राजेश प्रधान तिगड़ाना, निखिल, निखिल बनिया, रामपाल तिगड़ाना, योगी भगत सिंह चौक और मोनू राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed