{"_id":"6738d1b640629a6bf6037cbc","slug":"second-mahakumbh-of-saini-community-on-1st-december-in-kaithal-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-125831-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सैनी समाज का द्वितीय महाकुंभ एक दिसंबर को कैथल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सैनी समाज का द्वितीय महाकुंभ एक दिसंबर को कैथल में
Sat, 16 Nov 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
कैथल में होने वाले सैनी महाकुंभ के लिए निमंत्रण देते समाज के लोग।
भिवानी। सूर्यवंशी महाराजा शूरसेन की जयंती के उपलक्ष्य में एक दिसंबर को कैथल में सैनी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ में प्रदेशभर से सैनी समाज को एकजुट करने के लिए सैनी महापंचायत हरियाणा की ओर से इन दिनों निमंत्रण अभियान चलाया हुआ है।
इसके तहत विभिन्न स्थानों पर जाकर सैनी समाज को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सैनी महापंचायत हरियाणा के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेश दहिया के नेतृत्व में शनिवार को हनुमान ढाणी में पहुंचे तथा द्वितीय सैनी महाकुंभ में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
सैनी महापंचायत हरियाणा के पदाधिकारियों का भिवानी पहुंचने पर प्रधान नरेश सैनी ने स्वागत किया। इस मौके पर सैनी महापंचायत हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश दहिया व सैनी समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि सूर्यवंशी महाराजा शूरसेन की जयंती के उपलक्ष्य में कैथल के चंदाना गेट बाबा गैबी साहब डेरा ग्राउंड में द्वितीय सैनी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सैनी समाज के पूर्व सांसद, सांसद, विधायक, पार्षद, सरपंच एवं पंच सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसमें अमित सैनी रोहतकिया व अन्य कलाकार भी पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रधान नरेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि पवन, एडवोकेट धीरज, विजय दहिया, शंकर लाल, सुनील, राजकुमार, एडवोकेट संदीप उपस्थित रहे।