{"_id":"683f503f856e0277e50aeb22","slug":"second-accused-arrested-for-snatching-chain-mobile-on-the-pretext-of-giving-lift-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134984-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लिफ्ट देने के बहाने से चेन, मोबाइल छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लिफ्ट देने के बहाने से चेन, मोबाइल छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस थाना ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने चांदी की चेन, मोबाइल फोन छीनने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग बाइक भी आरोपी से बरामद की है।
सदर पुलिस थाना में महम निवासी रोहित ने शिकायत दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 14 अप्रैल को हंसावास खुर्द में एक शादी समारोह में गया था। अगले दिन 15 अप्रैल को वापस महम जाने के लिए भिवानी पहुंचने पर महम रोड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी दो युवक एक बाइक पर आए और उसे लिफ्ट देकर बैठा लिया। आरोपी उसे कालुवास गांव के पास रेलवे लाइन पर बने पुल को क्रॉस करने के बाद खेतों में ले गए। जहां पहुंचने पर बाइक सवार तीन अन्य युवक भी पहुंचे और उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।
आरोपियों ने उसकी चांदी की चेन, एक मोबाइल फोन व सौ रुपये छीन लिए थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली गुजरानी पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने दूसरे आरोपी को सेक्टर 13 भिवानी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी गांव बामला हाल निवासी सेक्टर- 13 भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।