फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sdm, signature, voter, rti, bogas, blo

बिना एसडीएम के हस्ताक्षर के बन गए फर्जी वोट

Sat, 20 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के चुनाव भले ही हो चुके हों मगर फर्जी वोट के खुलासे अब भी हो रहे हैं। अब आरटीआई में खुलासा हुआ है कि बिना एसडीएम के साइन के ही फर्जी वोट बना दिए गए। 79 वोटों की जांच में यह सामने आया है। इसके अलावा भी करीब एक सौ फर्जी वोट है। इतना ही नहीं एक-एक व्यक्ति के अलग-अलग तीन-तीन वोट बने हैं। फर्जी बीएलओ बनकर वोट बनाए गए। बीएलओ के हस्ताक्षर भी अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

वार्ड पांच से पार्षद ईश्वर मान ने इसकी शिकायत की थी और आरटीआई से जानकारी मांगी थी। आरटीआई मेें हुए खुलासे सबके लिए हैरानी भरे है। पालुवास और बाढड़ा क्षेत्र के गांव हड़ौदा के राशन कार्डों की कॉपी पर फर्जी वोट बनाए गए हैं। इनमें गांव के नाम की जगह कटिंग कर शहर की कॉलोनियों कीर्ति नगर, विकास नगर डाल दिया गया जबकि जो मकान नंबर दिए गए वहां कोई अन्य रह रहे है।
विज्ञापन

फर्जी बीएलओ का बड़ा खुलासा हुआ। बीएलओ का नाम अजीत सिंह और अजीत सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से फर्जी वोट बनाए गए है।
ईश्वर मान ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों और एक प्रशासनिक अधिकारी की मिलीभगत से फर्जी वोट बनाने का खेल खेला गया। इसकी जांच में यह सामने भी आ चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन को इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब से कब तक एडमिट रहे एसडीएम
नप चेयरमैन के चुनाव की पहली बार निर्धारित तिथि वाले दिन एसडीएम बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। पार्षद ईश्वर मान ने आरटीआई से जानकारी मांगी कि एसडीएम अस्पताल में कब से कब तक भर्ती रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से यह जानकारी देने से पहले एसडीएम से जानकारी मांगी गई और एसडीएम ने इसे निजी जानकारी होने की बात कहकर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed