फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   school, worthless, building, student, letter, charkhi

धिकाड़ा स्कूल की बिल्डिंग कंडम घोषित

Thu, 04 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
school, worthless, building, student, letter, charkhi
जर्जर स्कूल भवन। - फोटो : फाइल फोटो
गांव धिकाड़ा स्थित राजकीय स्कूल को पीडब्ल्यूडी विभाग ने कंडम घोषित कर दिया है। विभाग ने भवन को कंडम घोषित करने से संबंधित पत्र सरपंच को सौंप दिया है। इस पत्र पर आगामी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत शिक्षा विभाग से भी तालमेल बैठा रही है। गांव घिकाड़ा स्थित राजकीय स्कूल वर्षों पुराना है। स्कूल का भवन काफी   कंडम चला आ रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से विभाग के एसडीओ ने गांव में जाकर स्कूल भवन का जायजा लिया था। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी गई थी।  विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि एसडीओ की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल भवन को कंडम घोषित कर दिया गया है। अब शिक्षा विभाग ही इस बारे में कोई अगला कदम उठाएगा। कंडम घोषित करने से संबंधित पत्र की  प्रति गांव घिकाड़ा के सरपंच को सौंप दी है। गांव घिकाड़ा के सरपंच सोमेश का कहना है कि अब जल्द ही नए स्कूल भवन के निर्माण को लेकर सरकार व शिक्षा विभाग अधिकारियों से बात कर इस काम को सिरे चढ़ाया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed