{"_id":"5fd65e498ebc3e41033e55fe","slug":"school-reopen-teachers-students-bhiwani-news-rtk586242074","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगे स्कूल : सरकारी का होगा फ्री टेस्ट तो प्राइवेट स्कूली छात्रों को कोविड टेस्ट के चुकाने होंगे 700 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगे स्कूल : सरकारी का होगा फ्री टेस्ट तो प्राइवेट स्कूली छात्रों को कोविड टेस्ट के चुकाने होंगे 700 रुपये
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर से सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार से खुलेंगे। इस बार स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य किया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों के लिए ये टेस्ट फ्री होगा, जबकि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोविड टेस्ट कराने के लिए 700 रुपये चुकाने होंगे। अभी दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी, जबकि नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को 21 दिसंबर से स्कूलों में बुलाया जाएगा। अभी तक चंद बच्चों ने ही कोरोना टेस्ट कराए हैं।
बता दें कि शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोले जा रहे हैं। अभी फिलहाल दसवीं और बारहवीं दोनों बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना है। जिसके बाद स्कूल में व्यवस्था और कोरोना संक्रमण नहीं फैलने पर 21 दिसंबर से नौंवीं और ग्यारहवीं की कक्षाएं भी सुचारू रूप से शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व प्राचार्यों को सूचित कर दिया है।
कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर होगा टेस्ट
नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को चिकित्सा जांच करानी होगा। जांच के दौरान अगर किसी विद्यार्थी व स्टाफ को कोरोना के लक्षण मिलते है तो उन्हें कोरोना टेस्ट करवाना होगा। सरकारी स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों का टेस्ट फ्री रहेगा। मगर प्राइवेट स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों में अगर कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 700 रुपये और रेपिड टेस्ट के लिए 500 रुपये अदा करने होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के चार्ज का नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एक कक्षा में बैठेंगे 20 से 25 विद्यार्थी
कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार सामुदायिक दूरी को ध्यान में रखते हुए कक्ष में 20 से 25 विद्यार्थियों को ही बैठाया जाएगा। जिसके लिए स्कूल प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था कर ली है। स्कूल प्रशासन ने सभी स्कूलों को भी सैनिटाइज करवा लिया है ताकि कोरोना का संक्रमण न फैलें।
तीन घंटे में होगी सभी विषयों की पढ़ाई
तीन घंटों के लिए स्कूल खोले जा रहे है। लॉकडाउन से पहले स्कूल में छह घंटे तक पढ़ाई होती थी। अब शिक्षकों को तीन घंटों में ही सभी विषयों की पढ़ाई करवानी होगी। इन तीन घंटों में ही स्टाफ को विषयों की समय सारणी बनाकर सभी विषयों की कक्षाएं लेनी होगी, जिसमें दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग समय सारणी जारी की जाएगी।
--
इन बातों का रखना होगा ध्यान:
- मास्क प्रयोग।
- सैनिटाइजर से हाथ धोना व छिड़काव।
- उचित सामुदायिक दूरी।
- थर्मल स्क्रीनिंग।
- साबुन से हाथ धुलाना।
- मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट।
- अभिभावकों के अनुमति पत्र।
- विद्यार्थी या स्टाफ की सेहत का ध्यान।
वर्जन:::::
सरकारी के आदेशानुसार सभी पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर विद्यार्थियों और स्टाफ के मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था की गई है। जिले में अनेक विद्यार्थियों व स्टाफ ने टेस्ट करवाने है। सरकारी स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों में अगर कोरोना के लक्षण मिलते है तो उनके कोरोना टेस्ट फ्री होगे। वही प्राइवेट स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें टेस्ट के लिए चार्ज अदा करना होगा।
- डॉ. राजेश कुमार, जिला कोर्डिनेटर, कोविड-19, जिला सामान्य अस्पताल
------
वर्जन
सरकार के निर्देशानुसार दसवीं और बारहवीं के स्कूल खोले जा रहे है। स्कूलों में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए स्कूलों के प्राचार्यों को सूचना पत्र जारी कर दिया गया है। सभी स्कूलों को सैनिटाइज करवाया गया है। साथ ही स्कूल आने वाले विद्यार्थी व स्टाफ को मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट साथ लेकर आनी अनिवार्य है।
- अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।