फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   School fire, the loss of millions

स्कूल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 27 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/भिवानी
ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 27 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

केलंगा गांव में श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब 20 लाख की पुस्तकें, बच्चों की ड्रेस, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। जब तक बचाव कार्य होते सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि स्कूल की छुट्टी थी और कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मगर छुट्टी होने के कारण स्कूल में कोई नहीं था और आग लगने का पता देरी से लगा। तब तक सारा सामान जल चुका था।

विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब एक बजे के बाद हुआ। केलंगा गांव स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अचानक आग लग गई। आग प्रिंसिपल ऑफिस और लाइब्रेरी में लगी। दोनों ही जगह स्कूल का अधिकतर सामान रखा था। लाइब्रेरी में जहां अधिकतर पुस्तकें थी तो प्रिंसिपल ऑफिस में ड्रेस व अन्य सामान। आग का पता दोपहर बाद करीब तीन बजे लगा जब चौकीदार वहां आया। जिसके बाद उसने स्कूल संचालक को इसकी सूचना दी। जब तक बचाव के कार्य होते तब तक सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन


स्कूल के डायरेक्टर पवन कौशिक ने बताया कि दोपहर एक बजे चौकीदार स्कूल आया था और पानी की मोटर चलाई थी। उसके बाद चौकीदार दोपहर बाद करीब तीन बजे आया तो स्कूल में आग लगी थी। सूचना पर महम से वह आया। तब तक अधिकतर सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कौशिक ने बताया कि ऑफिस में करीब आठ सौ बच्चों की ड्रेस थे, जो शुक्रवार को ही सप्लाई होकर आई है। यदि किसी बच्चे को ड्रेस सहीं न आए तो दो-दो सौ मीटर पेंट व शर्ट का कपड़ा था। एक-एक हजार टाई-बेल्ट थी। इनके अलावा लाइब्रेरी में करीब 65 सौ पुस्तकें थी। करीब ढाई लाख का प्रोजेक्टर, आठ पंखे, स्टेशनरी का सामान जल गया। पवन कौशिक ने बताया कि पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए पुस्तकों के पांच सौ सैट आए थे।


इनके अलावा सोफा सेट, प्रिंटर, कारपेट आदि सामान जल गया। आग से करीब 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। पवन कौशिक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी। समय रहते पता नहीं लगने के कारण बचाव कार्य नहीं हो सके और सारा सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed