Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scholarship application deadline extended to 15t

Bhiwani News: स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ाई

Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Scholarship application deadline extended to 15t
भिवानी। सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशीप फॉर कॉलेज एंंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत संचालित योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले यह 30 नवंबर निर्धारित की गई थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो पवन कुमार ने बताया कि इस स्कीम के लिए फ्रैश छात्रवृति के पात्र छात्र छात्राओं की मैरिट कट ऑफ लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त रिन्यूवल के पात्र छात्र छात्राएं शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में दिशा निर्देश राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल (www.scholarships.gov.in) पर उपलब्ध हैं। सभी महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों संस्थानों (L-1) द्वारा फ्रेश व नवीनीकरण (रिन्यूअल) के ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों का अब 31 दिसंबर तक सत्यापन किया जाना है तथा राज्य नोडल अधिकारी (एल-2) की ओर से 15 जनवरी तक सत्यापन किया जाना है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed