भिवानी। अप्रैल का शुरूआती सप्ताह सामान्य से अधिक गर्म रहा। शनिवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री अधिक था। दिन में धूल भरी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। गर्मी से बचाव के लिए लोग शीतल पेय का सहारा लेते दिखे वहीं दिन में सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।
गर्मी की शुरूआत में ही धरती पर सूर्य की तपिश लगातार बढ़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.7 दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में भी उतारचढ़ाव दर्ज होगा। दिनभर गर्मी की वजह से स्कूली बच्चे भी धूप से बचने के लिए छाता या फिर छोटे बच्चे अपनी मां के आंचल में दिपकर अपना बचाव करते दिखे। गर्मी की वजह से सड़कें भी तपिश का अहसास करा रही थीं।