फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanitation workers demonstrated in the city by wearing black badges and carrying inverted brooms.

Bhiwani News: सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर व उल्टी झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया

Sat, 13 Jul 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated in the city by wearing black badges and carrying inverted brooms.
डीएमसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपते सफाई कर्मचारी।
भिवानी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को काले झंडे लेकर, काले बिल्ले लगाकर व उल्टी झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएमसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के लिए दिन में चार समय हाजिरी लगाने के नियमों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों पर थौपे गए काले कानूनों के विरोध में उन्होंने शहर में प्रदर्शन करते हुए 24 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है। इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों द्वारा कई बार सरकार को मांगपत्र सौंपकर उनकी मांगों से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन सरकार इस कदर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाए हुए है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इसके चलते सफाई कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को रोहतक में प्रदेश स्तरीय कर्मचारी कन्वेंशन आयोजित होगी यदि फिर भी सरकार उनकी मांगों को मानने में आनाकानी करेगी तो सफाई आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। पुरूषोत्तम दानव ने कहा कि सफाई कर्मचारी को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, गुरुग्राम में हटाए गए 3480 सफाई कर्मचारियों को पुन बहाल करने, सफाई कर्मचारी नेताओं पर बनाए गए झूठे मुकदमों को वापिस लिए जाने, सफाई कर्मचारियों के लिए 4 टाइम हाजिरी लगाने के नियम को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए सहित 24 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है। इस अवसर पर विजय कुमार, रविंद्र, कुलदीप, मोहन, सुनील, कुलवीर, सतबीर सिंह, राजेंद्र, भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed