फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sandeep, who went to get ration, came to know that he had 68 members in PPP instead of 3.

Bhiwani News: राशन लेने गए संदीप को पता चला कि पीपीपी में उसके 3 नहीं 68 सदस्य

Tue, 02 Jul 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sandeep, who went to get ration, came to know that he had 68 members in PPP instead of 3.
समस्या पत्र दिखाता जमालपुर निवासी संदीप। 
बवानीखेड़ा (भिवानी)। डिपो पर राशन लेने गए संदीप को उस समय हैरानी हुई जब संचालक ने बताया कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में उनके तीन नहीं, 68 सदस्य दर्ज हैं। इसलिए उन्हें राशन नहीं मिलेगा जबकि वह मजदूरी करता है। संदीप का कहना है कि पहले उनका पीपीपी सही था, लेकिन करीब 15 दिन पहले ही उन्हें गड़बड़ी का पता चला।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पीपीपी बनाए गए हैं। इसे शुरू करने से पूर्व दावा किया गया था कि इसके बन जाने के बाद लोगों को घर बैठे ही कई सरकारी सुविधाओं को लाभ मिला करेगा। इससे भ्रष्टाचार भी रुकेगा लेकिन हुआ इसका उलटा। लोगों को इससे सुविधाएं मिलना तो दूर उनको परेशानी को और बढ़ा दिया। पीपीपी में सबसे ज्यादा परेशानी आय, गलत सदस्यों का नाम, जाति सत्यापित न होना जैसी आ रहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर से सामने आया है। गांव निवासी संदीप ने बताया कि उनके परिवार में फिलहाल तीन सदस्य हैं। उनका पीपीपी संख्या 3PBH9942 है। उसके परिवार में वह स्वयं, उसकी पत्नी पूजा और माता कमला शामिल थे। उनकी माता का वर्ष 2021 में निधन हो गया। इसके बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ। संदीप ने दावा किया कि कुछ दिन पूर्व जब वह डिपो पर राशन लेने गए तो उन्हें बताया गया कि उनकी पीपीपी का नंबर 1ASA6275 हो गया और इसमें तीन सदस्यों के स्थान पर 68 सदस्य अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर संदीप की आईडी देखी गई तो एक पर कृपया क्रीड हेडक्वार्टर पर संपर्क करें का संदेश दिख रहा था और दूसरी आईडी पर रिकॉर्ड न मिलना अंकित था। इसे सुधारने के लिए संदीप ने गांव में लगे शिविर में भी बताया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसके बाद उसने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में भी संपर्क साधा और उन्होंने एडीसी कार्यालय में संपर्क करने की बात कही।


अगर किसी को ऐसी समस्या आई है तो उसका समाधान किया जाएगा। इसके लिए वह समाधान शिविर में किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 से 11 बजे तक संपर्क करे। जहां पर उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
-खुशवंत, जिला कोऑर्डिनेटर, परिवार पहचान पत्र, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article