फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samyukta Sangharsh Party will contest assembly elections on all seats of Haryana: Chaduni

संयुक्त संघर्ष पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव : चढ़ूनी

Fri, 19 Jul 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Samyukta Sangharsh Party will contest assembly elections on all seats of Haryana: Chaduni
शहर में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते  गुरनाम सिंह चढूनी। 
भिवानी। गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में संयुक्त संघर्ष पार्टी भी हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इस आशय की जानकारी पार्टी कन्वीनर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीरवार को दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसान विरोधी भाजपा व जननायक जनता पार्टी को छोड़कर किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार है। यदि गठबंधन नहीं होता है तो सभी 90 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लडेगी।
विज्ञापन


वीरवार को गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले 32 सालों से वे और उनके साथी किसान व कमेरों की सड़कों पर लड़ाइयां लड़ते आ रहे है। देश के 9 लोगों के पास देश के 50 करोड़ लोगों के बराबर संपत्ति है। सरकारें 15 लाख करोड़ रुपये कारपोरेट के ऋण के माफ कर देती है, जबकि कृषि लोन को माफ नहीं किया जाता। हरियाणा में बेरोजगारी मुख्य समस्या है। अमीर व गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष पार्टी के कन्वीनर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में जनता के मुद्दों व किसानों को लेकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के घोषणा पत्र में जनहित के मुद्दों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनती है तो हर बीपीएल परिवार को 200 गज का दो कमरों का घर, बुढ़ापा पेंशन 8 हजार रुपये, मनरेगा मजदूरों को 500 रुपये मजदूरी व 200 दिन काम की गारंटी, किसानों को तेलंगाना राज्य की तर्ज पर 12 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता, बेरोजगारी भत्ता पांच हजार रुपये और अपना रोजगार चलाने वालों को पांच लाख रुपये सहायता, सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कुरुक्षेत्र के पेहवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। चढ़ूनी ने भिवानी व चरखी दादरी जिले में पड़ने वाली विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की जिम्मेवारी भाकियू के जिलाध्यक्ष राकेश आर्य को सौंपी। इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष राकेश आर्य, नरेश श्योराण, करतार गिल, राकेश गहलावत, राजेन्द्र शर्मा, सुंदर यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed