फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samyukta Kisan Morcha protested against anti-people policies

Bhiwani News: संयुक्त किसान मोर्चा ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 14 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Samyukta Kisan Morcha protested against anti-people policies
मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते संयुक्त किसान मोर्चा  के पदा​धिकारी। किसान
भिवानी। जलभराव की समस्या और केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम अलग-अलग ज्ञापन भेजे गए।
विज्ञापन

ज्ञापन समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र ने उपायुक्त की ओर से स्वीकार किए। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा की तहसील प्रधान संतोष देशवाल और एआईकेकेएमएस से राजकुमार बासिया ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

किसान सभा के कामरेड ओम प्रकाश, युवा कल्याण संगठन के कमल सिंह प्रधान और ऑल इंडिया किसान मजदूर संगठन के धर्मबीर सिंह ने आरोप लगाया कि बवानीखेड़ा, तोशाम और भिवानी तहसील के दो दर्जन से अधिक गांव जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हैं। समय रहते जिला प्रशासन ने ड्रेनों की क्षमता नहीं बढ़ाई और किनारे मजबूत नहीं करवाए, जिसके चलते खरीफ की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई और अब रबी की बुवाई भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में मांग की कि बहुराष्ट्रीय और कॉर्पोरेट कंपनियों की लूट पर रोक लगाई जाए, अमेरिका से होने वाले व्यापार समझौते में उसकी शर्तें न मानी जाएं सहित अन्य मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में मास्टर शेर सिंह, कामरेड अनिल कुमार, रामफल देशवाल, सज्जन कुमार सिंगला और रतन कुमार जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed