फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Salman Khan murder case: Four police teams are searching for the murder accused

सलमान खान हत्याकांड : पुलिस की चार टीमें हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी

Wed, 23 Apr 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 23 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan murder case: Four police teams are searching for the murder accused
भिवानी। तोशाम बाईपास चारा मंडी गेट के पास सलमान खान की हत्या के बाद फेंके गए शव मामले में पुलिस की चार टीमें हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस हत्या आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलु से जांच में जुटी है। वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले के कैरू निवासी ईद मोहम्मद ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने परिवार के साथ डाबर कॉलोनी में रह रहा है। उसका बेटा सलमान खान तेल कंपनी में काम करता था। उसका बेटा सलमान 20 अप्रैल की शाम को घर से काम के लिए घर से निकला था। देर रात तक सलमान ने काम की वजह से बाहर रहने की सूचना भी फोन पर परिजनों को दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन काम पर चले जाने के लिए भी बोला था। मगर मंगलवार दोपहर को उसका शव तोशाम बाईपास चारा मंडी गेट के समीप लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने क्राइम आफ सीन टीम मौके पर बुलाकर तथ्य जुटाए और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारा मंडी के समीप सलमान नामक युवक की हत्या मामले की पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस की चार टीमें इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी है, जल्द ही पुलिस हत्या आरोपियों को पकड़कर इस मामले का खुलासा कर देगी। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर इसकी जांच में लगी है।
-सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article