{"_id":"6016f36c8ebc3e33ad7327e1","slug":"rta-vichel-trali-driver-complaint-bhiwani-news-rtk593261298","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए कर्मचारी पर ट्राला चढ़ाने का प्रयास, पीछा कर रहे वाहन में भी मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए कर्मचारी पर ट्राला चढ़ाने का प्रयास, पीछा कर रहे वाहन में भी मारी टक्कर
विज्ञापन
भिवानी। ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए आरटीए टीम ने एक ट्रॉला चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने एक कर्मचारी को ही कुचलने का प्रयास किया। कर्मचारी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी टीम ने ट्रॉला को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ने तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए सरकारी गाड़ी को भी टक्कर मारी। हादसे में दो कर्मचारी भी घायल हो गए, जिन्हें आपातकालीन विभाग में दाखिल कराया गया। पुलिस ने घायलों के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के उपनिरीक्षक महीपाल ने सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भिवानी-रोहतक मार्ग पर ओम रिसोर्ट के सामने मिनी बाईपास मोड़ पर ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। आरटीए की गाड़ी अलग से वाहनों की जांच कर रही थी। जबकि उनकी गाड़ी में सिपाही राजेश व चालक वीरेंद्र उसके साथ थे। इसी दौरान भिवानी की तरफ से एक ट्रॉला आता दिखाई दिया। जिसे सिपाही राजेश ने रुकने का इशारा किया। ट्रॉला चालक ने सिपाही राजेश की तरफ ही गाड़ी दौड़ा दी और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। सिपाही ने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रॉला चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ाकर भगा ले गया। इसके बाद सरकारी गाड़ी से उसका पीछा कर निर्माणाधीन टोल पर दोबारा से ट्रॉला को रोकने का प्रयास किया। यहां पर भी ट्रॉला चालक ने तेज दौड़ाते हुए सरकारी गाड़ी को टक्कर मारी। जिसके बाद सरकारी गाड़ी सड़क किनारे गिर गई। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ और अंदर बैठे सिपाही राजेश व चालक वीरेंद्र को चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इसी दौरान आरटीए भी अपनी गाड़ी से वहां पहुंच गए। एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।