फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   RS Dhillo take charge of Bhiwani DC, he spoke that i will work with cooprtion of people

आरएस ढिल्लो ने संभाला भिवानी के उपायुक्त का पदभार, बोले - लोगों के सहयोग से जिले के विकास को देंगे गति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
RS Dhillo take charge of Bhiwani DC, he spoke that i will work with cooprtion of people
भिवानी कार्यालय में पहुंचे जिले के नए उपायुक्त आरएस ढिल्लो। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रिपुदमन सिंह ढिल्लो ने शुक्रवार को भिवानी के उपायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। भिवानी में पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को और तेज गति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

ढिल्लो शुक्रवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल, एसडीएम लोहारू जगदीश चंद्र, एसडीएम सिवानी ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम तोशाम मनीष फौगाट ने उपायुक्त का स्वागत किया। इसके पश्चात ढिल्लो लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। यहां पर उन्होंने जिले के आलाधिकारियों से जिले में चल रहीं प्रमुख परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ नागरिकों को समय पर दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन

जयबीर आर्या बने कॉन्फेड के प्रबंध निदेशक
गुरुवार तक जिले के उपायुक्त रहे जयबीर सिंह आर्य को कॉन्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। इसके अलावा हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के निदेशक का कार्यभार भी उन्हीं के पास रहेगा। आपको बता दें कि इससे पहले ये दोनों पद वर्तमान उपायुक्त रिपुदमन सिंह ढिल्लो के पास थे। इसके अलावा उनके पास स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के निदेश का का पद भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed