{"_id":"6afb528e04892c873e022775","slug":"rs-330-lakh-swindled-under-the-pretext-of-a-combine-harvester-bhiwani-news-c-21-1-hsr1034-993720-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कंबाइन के नाम पर 3.30 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कंबाइन के नाम पर 3.30 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
बहल। कंबाइन मशीन दिलाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये की कथित ठगी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता कर्मबीर की शिकायत के आधार पर बहल थाना पुलिस ने आरोपी नरेश और सुरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मबीर के अनुसार 28 अगस्त 2025 को वह कंबाइन मशीन खरीदने के लिए हिसार के गांव खारिया डोभी गया था।
वहां उसकी मुलाकात मशीन बेचने वाले व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान मशीन की कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये तय हुई। आरोप है कि विक्रेता ने आधी रकम देकर मशीन ले जाने और शेष राशि दो महीने बाद चुकाने का भरोसा दिया।
कर्मबीर ने बताया कि 28 से 31 अगस्त 2025 के बीच उसने कुल 3 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बावजूद तय समय पर उसे मशीन नहीं मिली। आरोपी ने 15 दिन में पैसे लौटाने की बात कही। आरोप है कि 115 दिन बाद दोबारा रकम मांगने पर आरोपी नरेश और सुरेंद्र ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
कर्मबीर ने 31 जुलाई को एसपी कार्यालय भिवानी में शिकायत दी थी। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा भिवानी और डीपीओ भिवानी से मामले की जांच करवाई गई। जांच में आरोपी नरेश और सुरेंद्र की संलिप्तता सामने आने के बाद बहल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच संजय कुमार को सौंपी गई है।