फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 27,000 cash was looted by ransacking a petrol pump

Bhiwani News: पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर 27 हजार रुपये की नकदी व स्वाइप मशीन ले उड़े बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rs 27,000 cash was looted by ransacking a petrol pump
भिवानी। ढिगावा मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाशों ने तोड़फोड़ कर नकदी व स्वॉइप मशीन लूट लिया। पेट्रोल पंप संचालक ने इस संबंध में जूई पुलिस थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के गांव चंदेनी निवासी हरदीप ने बताया कि ढिगावा मंडी के समीप विकास कुमारी के नाम से एचपी जेलदार कंपनी का पेट्रोल पंप है। पंप का वह स्वयं संचालन करते हैं। 30 नवंबर रात करीब 8.30 बजे कार सवार जूई खुर्द निवासी मनोज व दो अन्य लड़के पेट्रोल पंप पर आए। आरोप है कि तीनों ने पेट्रोल पंप पर बने कमरे के शीशा को तोड़ दिया और अन्य जगह भी तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी पेट्रोल पंप पर रखी स्वॉइप मशीन व 27 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसे जान मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो-तीन दिन पहले पंप पर आकर लोग धमकी देकर गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त तीनों पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed