फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 22,524 withdrawn from ATM by fraudulently changing debit card

Bhiwani News: धोखे से डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से निकाले 22,524 रुपये

Sat, 03 May 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rs 22,524 withdrawn from ATM by fraudulently changing debit card
भिवानी। घंटाघर की एसबीआई शाखा के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 22,524 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लेघां हेतवान निवासी रामबीर ने बताया कि दो मई को शाम करीब सवा छह बजे वह घंटाघर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां पर एक युवक खड़ा था, जिसने पिन कोड भरते समय उसे देख लिया लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन

युवक ने उसका डेबिट कार्ड लेकर कहा कि वह दूसरे एटीएम से पैसे निकलवा देगा। इसके बाद वह दूसरे एटीएम में गया, वहां पर भी रुपये नहीं निकले तो वह अपना कार्ड लेकर वापस आ गया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसके फोन में खाता से रुपये निकलने के मैसेज आए। पहला मैसेज 10,000 और दूसरा मैसेज 12,000 रुपये का आया, इसके बाद तीसरे मैसेज में खाते से 524 रुपये निकाले गए। उसके पास दूसरा कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक ने धोखे से उसका कार्ड बदलकर एटीएम के जरिए उसके बैंक खाता से 22,524 रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed