{"_id":"6762ee82631f9ffe280ed946","slug":"rs-17-lakh-extorted-by-posing-as-a-fake-army-officer-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127322-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेना का नकली अफसर बनकर हड़पे 17 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेना का नकली अफसर बनकर हड़पे 17 लाख रुपये
Wed, 18 Dec 2024 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 18 Dec 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
कैरू। गांव खारियाबास में नकली सेना अफसर बनकर एक व्यक्ति से रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत सीएम विंडो में शिकायत दी।
खारियाबास निवासी पीड़ित कालू ने बताया कि हिसार जिले के गांव ढंडुर निवासी मोनू वर्मा उर्फ देशराज उसे लेफ्टिनेंट कर्नल की वेशभूषा में मिला। उसने स्वयं की ड्यूटी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में बताई। मोनू ने उसके दोनों लड़कों को 8-8 लाख रुपये में सेना व शिक्षा बोर्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 17 लाख रुपये मांगे। जिस पर उसने मोनू खाते में 11.36 लाख रुपये केनरा बैंक हिसार से भिजवाए व 4.64 लाख रुपये नकद घर से दिए। बाद में उसने फोन से नकली ज्वाइंनिंग लेटर भेजा।
उसने बताया कि मोनू के पास उसके दोनों बेटे हसु व प्रमोद के असली कागजात भी है। जब वे उसके गांव ढंढुर पैसे मांगने गए तो उन्हें उसका चाचा मिला। उसने पंचायत में दो तीन दिन का समय मांगा। उन्होंने दो तीन दिन के बाद उसके चाचा के पास फोन मिलाया तो उसने कहा मेरे पास फोन मत करो। ऐसे में आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी करके उनके लाखों रुपए की राशि हड़प ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।