{"_id":"6307a7cd4fb71e41d34ebad5","slug":"rohtak-gate-road-from-bus-stand-will-be-closed-for-two-months-route-being-diverted-bhiwani-news-hsr640126791","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने बंद रहेगा बस स्टैंड से रोहतक गेट मार्ग, रूट किया जा रहा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बंद रहेगा बस स्टैंड से रोहतक गेट मार्ग, रूट किया जा रहा डायवर्ट
विज्ञापन
भिवानी। शहर के बस स्टैंड से रोहतक गेट तक के मार्ग को सीमेंटिड बनाने की तैयार हो गई है। संभावना है कि अगले महीने काम शुरू हो। ऐसे में निर्देश मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट करना शुरू कर दिया है। बस स्टैंड के पिछले हिस्से की दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया गया है। यहां से बसों को निकाल औद्योगिक क्षेत्र के मार्गों से हांसी-हिसार की बसों को निकाला गया। इतना ही नहीं लोहारू, दादरी की बसों को निनान बाईपास से निकालने की तैयारी है। मार्ग के करीब दो माह तक बंद होने का अंदेशा है।
शहर का बस स्टैंड पालुवास मोड़ से रोहतक गेट का मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पालुवास मोड़, राधा स्वामी सत्संग भवन के पास, वर्कशॉप मोड़ के पास यह नेशनल हाईवे मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश में इस मार्ग की हालत ज्यादा खराब हो जाती है और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते है। हाल ही में भी विभाग ने रोडों से गड्ढों को भरवाया है। अब गड्ढ़े भरवाकर पैचवर्क करवाया गया है। मगर यहां सड़क से बारिश के पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं है। ऐसे में बारिश का पानी सड़क पर भर रहा है और सड़क टूट रही है। इसी कारण नेशनल हाइवे अथोरिटी ने अब इस मार्ग को सीसी बनाने का निर्णय लिया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
हर रोज गुजरते है एक लाख से अधिक वाहन
बस स्टैंड से रोहतक गेट तक का मार्ग दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे का हिस्सा है और मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग से औसतन हर रोज एक लाख से अधिक वाहन गुजरते है। अब मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी होगी। वहीं इस मार्ग पर तीन सौ से अधिक दुकानें है, जिनके प्रभावित होने का अंदेशा है। ट्रैफिक पुलिस ने इसी का प्लान तैयार करते हुए बस स्टैंड के पीछे औद्योगिक क्षेत्र के मार्ग से हांसी, हिसार की बसों को बड़ चौक होते हुए हांसी मार्ग पर निकालने का निर्णय लिया है। चूंकि मिनी बाईपास भी इसी मार्ग पर है तो यहां भी आवागमन बाधित रहेगा। ऐसे में दादरी, लोहारू के वाहनों को निनान वाले बाईपास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
रोहतक गेट पर लंबे समय बाद जली ट्रैफिक लाइट
नगर परिषद ने एक बार फिर शहर में ट्रैफिक लाइटें लगानी शुरू कर दी है। इस कड़ी में सबसे पहले रोहतक गेट पर ट्रैफिक लाइटें शुरू की गई है। वीरवार को लाइटें शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए जाम के हालात बनें मगर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी व्यवस्था बनाते नजर आए। इस बार इन ट्रैफिक लाइटों की खास बात यह है कि ऑटोमेटिक के साथ ये मैन्यूअली भी है। यानी ट्रैफिक कर्मचारी स्वयं भी इन्हें चला या रोक सकता है। ऐसे में एंबुलेंस या जाम लगने की स्थिति में कर्मचारी स्वयं निर्णय ले सकता है। रोहतक गेट के बाद दिनोद गेट चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की तैयारी है। संभवत: अगले सप्ताह दिनोद गेट पर लाइटें लग जाए। इसके बाद घंटाघर चौक, हांसी गेट चौक, चिड़ियाघर मोड़, महम गेट व अन्य जरूरत वाले स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी।
---------------
रोहतक गेट से बस स्टैंड के बीच के मार्ग को सीसी बनाया जाएगा। यह कार्य पहले ही शुरू होना था मगर स्वतंत्रता दिवस समारोह व अन्य कारणों से रूका रहा। अब इसके अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। इसी के कारण हांसी, हिसार जाने वाली बसों व भारी वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र वाले मार्ग से निकाला जा रहा है। इसके अलावा दादरी, लोहारू जाने वाले वाहनों को निनान बाईपास से निकाला जाएगा। रोहतक गेट पर ट्रैफिक लाइट शुरू की गई है। यह ऑटोमेटिक कम मैन्यूअल है।
- इंस्पेक्टर विक्रांत, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस।