फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways worker, protest, today

रोडवेज कर्मचारी काली पट्टी बांध आज करेंगे विरोध प्रदर्शन

Wed, 26 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
roadways worker, protest, today
भिवानी। पानीपत डिपो में निकले गए अनुबंधित कर्मचारियों को वापस लेने व कोरोना संक्रमण के दौरान रोडवेज कर्मचारियों की मृत्यु पर 50 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर सभी डिपो में रोडवेज कर्मचारी बुधवार को गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, महासचिव सरबत सिंह पूनिया व केंद्रीय कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनोद मंगलवार को वर्चुअल मीटिंग के दौरान रोडवेज कर्मचारियों को दी है।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 26 मई को सभी डिपो में गेट मीटिंग की जाएगी। इस दौरान रोडवेज के कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यूनियन नेता नरेंद्र दिनोद ने बताया कि यह विरोध गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन कोरोना योद्धा कहे जाने वाले कर्मचारियों की कोरोना महामारी से मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी देने, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों व अन्य विभागों व परिवहन विभाग में पानीपत डिपो से निकाले गए अनुबंधित कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग की जाएगी। इसी के साथ सभी विभागों में आवश्यक सेवाओं को निर्बाध चलाने और कोरोना संक्रमण को रोकने में किसी भी प्रकार से ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को पीपीई किट व अन्य सभी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की जाएगी। इस मौके पर नरेंद्र दिनोद, सरबत सिंह पूनिया, विजेंद्र अहलावत, इंद्र सिंह वर्मा, जयकंवार दहिया, राजपाल सिंह, सुभाष लांबा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed