फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways bus stand, renowation, roadways department

27 साल बाद सुधरेगी भिवानी बस स्टैंड की ढांचागत व्यवस्था

Thu, 18 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
roadways bus stand, renowation, roadways department
बस स्टैंड परिसर में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी बस स्टैंड की स्थापना के 27 साल बाद ढांचागत सुविधाओं के लिए अब व्यापक कदम उठाए जाएंगे। हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर भिवानी बस स्टैंड सहित तोशाम, बहल, सिवानी, लोहारू के सब बस स्टैंडों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तकनीकी विंग अधिकारियों ने बस स्टैंड का सर्वेक्षण का काम शुरू किया है।
रोडवेज विभाग से तालमेल बैठाकर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा सभी बस स्टैंडों का सुंदरीकरण किया जाएगा। जर्जर हाल बस स्टैंड भवनों के जीर्णोंद्धार के लिए बड़े पैमाने पर कोई भी बजट खर्च नहीं किया गया था। तकनीकी विंग के अधिकारी सुंदरीकरण के लिए कार्यों का एस्टीमेट बनाने में जुटे हैं। इतना ही नहीं भिवानी की रोडवेज कर्मशाला में अब जलभराव की स्थिति से भी निजात मिलेगी, क्योंकि उसे ऊंचा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा भिवानी बस स्टैंड के मुख्य भवन का 27 साल बाद जीर्णोंद्धार कराया जाएगा। करीब 1973 में भिवानी का बस स्टैंड शहर के अंदर होता था। जिस जगह पर बस स्टैंड था, उस भूमि पर प्राइवेट दावेदारी के चलते यहां से बस स्टैंड को स्थानांतरित कर रोहतक रोड पर करीब 1993 में नए भवन का निर्माण हुआ था। इसके बाद नए बस स्टैंड पर मुख्य भवन के ढांचे का कोई जीर्णोंद्धार नहीं हुआ। इसी के साथ बस स्टैंड के आसपास की खाली जगह को भी विकसित किया गया, मगर सीमित बजट के चलते इस जगह का सुंदरीकरण नहीं हो पाया। यही वजह रही कि अब हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के साथ तालमेल कर व्यापक स्तर पर बस स्टैंड परिसरों के सुंदरीकरण का बीड़ा उठाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मशाला को मिलेगी जलभराव से निजात, पीने के पानी का भी होगा प्रबंध
औद्योगिक सेक्टर स्थित रोडवेज कर्मशाला मुख्य सड़क से काफी नीचे बनी हुई है। यही वजह है कि बारिश के दौरान कर्मशाला में जलभराव होता है। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने पूरे कर्मशाला परिसर में कई जगह भूमिगत बोरवेल किए हुए हैं। जिसमें बरसाती पानी को भूमिगत पानी का स्तर ऊंचा उठाने में इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर अब भूमिगत पानी भी काफी ऊंचा हो चुका है, जिस वजह से अब कर्मशाला के आधार को ही ऊंचा उठाना एक विकल्प बचा है। इसी के साथ यहां करीब एक दशक से पीने के पानी की समस्या भी बनी है, इसका भी स्थायी समाधान होगा।
पार्कों की सुधरेगी हालत, सुरक्षा के लिए बनेंगी दीवार
रोडवेज प्रशासन बस स्टैंड परिसरों के पार्कों का जीर्णोंद्धार करेगा। इसके लिए पार्कों की हालत सुधार के साथ साथ हरियाली की सुरक्षा के लिए चारों तरफ दीवारें भी बनाई जाएंगी। जबकि पार्कों में पौधे रोपित खुद विभाग कराएगा।
वर्जन-
हरियाणा परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर भिवानी बस स्टैंड सहित सभी सब बस स्टैंडों के जीर्णोंद्धार के लिए 19 फरवरी से पहले रिपोर्ट भेजी जाएगी। फिलहाल एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद जीर्णोंद्धार की राशि का आंकलन होगा। जिन बस स्टैंड के भवन नीचे हैं, उनके परिसर को भी ऊंचा किया जाएगा।

- गुलाब सिंह दूहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो।
वर्जन:::
रोडवेज विभाग की तरफ से बस स्टैंड के जीर्णोंद्धार का काम कराया जाएगा। फिलहाल परिसर का निरीक्षण कर पैमाइश का काम शुरू किया गया है। बजट रोडवेज विभाग उपलब्ध कराएगा, इसी के बाद हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा काम शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कनिष्ठ अभियंता, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed