फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways and private bus drivers and conductors clashedfix

Bhiwani News: सवारियां बैठाने के विवाद में भिड़े रोडवेज व प्राइवेट बस चालक-परिचालक

Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways and private bus drivers and conductors clashedfix
सिर पर लगी चोट को दिखाता ड्राइवर सुनील।
भिवानी। सोमवार सुबह सवारियां बैठाने को लेकर रोडवेज व प्राइवेट बस चालक-परिचालक में आपस में विवाद हो गया। दोनों गुटों में बवानीखेड़ा बस स्टैंड पर आपस में जमकर लात-घूसे चले। इसमें दोनों गुटों के चालक-परिचालक घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के घायलों का जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, इस मामले की सूचना भी पुलिस को दी गई। इस बीच दोनों बसों की सवारियां भी करीब आधा घंटा तक गंतव्य पहुंचने के इंतजार में फंसी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हांसी बस स्टैंड से एक निजी बस करीब आठ बजे सवारियों को लेकर चली। इसके बाद रोडवेज चालक सुनील व परिचालक सुशील आठ मिनट बाद आठ बजकर 12 मिनट पर बस को लेकर हांसी से चला। गांव जीताखेड़ी में रोडवेज बस को निजी बस मिली। इसके बाद सवारियों के चक्कर में बस धीरे चलाने की बात पर दोनों गुटों में बहस हो गई।
विज्ञापन

इसी विवाद में दोनों बसों के चालक-परिचालक के बीच बवानीखेड़ा बस स्टैंड पर फिर से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। इसमें दोनों बसों के चालक-परिचालक घायल हो गए। रोडवेज चालक सुनील ने आरोप लगाया कि निजी बस के परिचालक दीपक के चाचा ने उनके साथ झगड़ा किया। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी बस स्टैंड पर दोनों गुटों में फिर हुई कहासुनी
दोनों गुटों में बवानीखेड़ा बस स्टैंड पर लात घूसे चलने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। बवानीखेड़ा से बसें चलने के बाद जब दाेनों बसें भिवानी बस स्टैंड पर पहुंचीं तो यहां पर भी उनमें जबरदस्त कहासुनी हुई। थाना औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ और इलाज के लिए दोनों पक्ष जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed