फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roads being built by spending a budget of 94 lakhs, no arrangement for water drainage

94 लाख का बजट खर्च कर बना रहे सड़क, पानी निकासी का नहीं कोई इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roads being built by spending a budget of 94 lakhs, no arrangement for water drainage
भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन जाने वाले मार्ग पर टूटी सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। कहीं सड़क में गहरे गड्ढे मुसाफिरों को हिचकोले दे रहे हैं तो कहीं लाखों के बजट खर्च कर सड़क निर्माण में ही लीपापोती की जा रही है। धरातल पर सड़कों की हालत और बन रही सड़कों की पड़ताल की तो हकीकत उजागर हो गई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन की तरफ जाने वाली करीब पौना किलोमीटर लंबी सड़क 94 लाख के बजट से बना रहा है। मगर इसमें बरसाती पानी की निकासी का कोई इंतजाम तक नहीं है।
पहले भी बारिश में पानी की वजह से सड़क टूटकर बिखर गई थी। अब फिर लाखों से बनी ये सड़क कितने दिन चलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं। इतना ही नहीं दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई में भिवानी से लेकर लोहारू के बीच ढिगावा मंडी तक 45 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 200 से अधिक गहरे गड्ढे वाहन चालकों को हिचकोले दे रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों की गहराई और भी ज्यादा हो गई है। हाईवे का सफर सुरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों ने अभी तक इस पर पैचवर्क तक नहीं कराया है। अब एनएच अथॉरिटी ने भिवानी से ढिगावा मंडी तक की नई सड़क निर्माण के लिए करीब 60 करोड़ का प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजा है।
विज्ञापन

शहर के भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन की तरफ जाने वाला करीब पौन किलोमीटर दायरे की सड़क तीन साल से खस्ताहाल है। कई जगह से सड़क अस्तित्व ही खो चुकी है। जिसके लिए एचएसवीपी ने अगस्त में 94 लाख रुपये के टेंडर कराए थे। जिस पर अब काम भी शुरू हो चुका है। अधिकारी पहले सड़क के गहरे गड्ढों को पैचवर्क के जरिये भरवा रहे हैं, लेकिन सड़क के दोनों तरफ बारिश के पानी की निकासी का कोई चैनल तक नहीं है। सड़क के लेवल को लेकर भी अभी कोई मापदंड नहीं अपनाए गए हैं। सेक्टर 13 व 23 के अलावा सिटी स्टेशन लाइनपार की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों का ये मुख्य रास्ता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से राजस्थान जाने वालों को टूटी सड़क का थका रहा सफर
दिल्ली-पिलानी नेशनह हाईवे 709ई दिल्ली से राजस्थान तक जाने वालों के लिए मुख्य मार्ग है। भिवानी से ढिगावा तक करीब 45 किलोमीटर दायरे की सड़क काफी खस्ताहाल हो चुकी है। हाईवे की खस्ताहाल की वजह से दिल्ली से राजस्थान तक जाने वालों के लिए भी टूटी सड़क का सफर थका रहा है। सफर में जहां 50 मिनट से डेढ़ घंटा लगता है। वहां ढाई घंटे तक लग रहे हैं। भिवानी से लोहारू मात्र 62 किलोमीटर दूर हैं, मगर भिवानी से लोहारू पहुंचने में ही करीब एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। इस रास्ते पर भिवानी से खाटू श्याम, सालासर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए भी काफी लोग जाते हैं, जबकि व्यापारिक दृष्टि से राजस्थान को सीधे दिल्ली से यह मार्ग जोड़ता है।
स्टेथनिंग पर भी खर्च डाले करोड़ों, नहीं सुधरी हाईवे की हालत
एनएचएआई ने नया बस स्टैंड से लेकर लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक टूटी सड़क को दुरुस्त करने के लिए स्टेथनिंग के काम पर करोड़ों का बजट खर्च कर डाला। इसके बावजूद भी हाईवे की हालत नहीं सुधरी। टूटी सड़क पर बारिश के दौरान स्टेथनिंग की गई, जो हल्की बारिश के पानी के संपर्क में आने से ही फिर टूटकर बिखर गई। (संवाद)
पानी निकासी के लिए टेंडर नहीं हुआ
भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन की करीब 850 मीटर की सड़क 94 लाख के बजट से बनाई जाएगी। सड़क का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। सड़क की दोनों तरफ बरसाती पानी की निकासी का अभी कोई टेंडर नहीं हुआ है।

-पंकज, जेई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भिवानी।
अभी पैचवर्क करवा रहे
भिवानी से ढिगावामंडी तक सड़क निर्माण के लिए करीब 60 करोड़ का मसौदा मुख्यालय को भेजा गया है। बजट मंजूर होने के तुरंत बाद वर्क ऑर्डर जारी कर हाईवे का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल पैचवर्क कराया जा रहा है।
-राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, एनएचएआई रोहतक मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed