फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road safety, police, without helmet, fine

आज बिना हेलमेट निकले तो कटेगा चालान

Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
road safety, police, without helmet, fine
बगैर हेलमेट लगाए अपने गंतव्य को जाते हुए बाइक सवार। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। तीन माह में 116 सड़क हादसे हुए, जिनमें 54 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 106 गंभीर रूप से घायल हुए। मरने वालों में 50 फीसदी ऐसे थे, जिनकी आयु 35 वर्ष से कम रही। मरने वालों में 24 ऐसे थे, जो दोपहिया वाहनों पर थे और हेलमेट नहीं पहना था। यह सब सामने आया पुलिस के तीन माह के सड़क हादसों के विश्लेषण में। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाहन चालक कितनी लापरवाही बरत रहे हैं। अब लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरतेगी। पुलिस अधीक्षक ने अगले पांच दिनों के दौरान जीरो टॉलरेंस के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। यानी किसी ने हेलमेट नहीं पहना तो कोई सिफारिश या गुहार नहीं चलेगी, सिर्फ चालान ही कटेगा।
विज्ञापन

सड़क हादसे आज गंभीर विषय बन गया है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक ने पिछले तीन माह के सड़क हादसों का विशेष विश्लेषण करवाया। जिसमें सामने आया कि तीन माह में हुए 116 हादसों में 52 व्यक्तियों की मौत हुई। मृतकों 25 ऐसे वाहन चालक थे जिन्होंने बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था। 48 वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए तो 58 को कम चोट आई। अकेले मार्च माह में 38 हादसों में 18 की मौत हुई। सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण छह कार चालकों ने अपनी जान गंवाई। विश्लेषण में सामने आया कि हादसों का मुख्य कारण सीट बेल्ट नहीं लगाना, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं लगाना रहा। तीन माह के दौरान वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने के पुलिस ने 2217 चालान किए। जिनसे 1108500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

तीन माह में किस उम्र के कितने लोगों ने हादसों में गंवाई जान
आयु मृतक
16 वर्ष से कम 01
18 से 25 वर्ष 17
25 से 35 वर्ष 12
35 से 45 वर्ष 12
45 से 55 वर्ष 07
55 से 65 वर्ष 03
वर्जन::::
लापरवाही में हादसे हो रहे हैं। इसलिए अब सख्ती की तैयारी की है। पांच दिन जीरो टॉलरेंस अभियान रहेगा। सभी यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। जिला पुलिस भिवानी व प्रबंधक यातायात भिवानी को अगले 5 दिन जीरो टॉलरेंस के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक
ओवरस्पीड और बिना हेलमेट वाहन चालकों को काटे जाएं चालान : आर्य
उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने डीआरडीए सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक में कहा कि सड़क हादसे अक्सर ओवरस्पीड से होते हैं। ओवरस्पीड और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं। दो तिहाई हादसे ओवर स्पीड से हो रहे हैं। उन्होंने सभी रोड अथॉरिटी को सड़कों पर बने गड्ढों को तुरंत भरने के निर्देश दिए। सचिव आरटीए अंग्रेज सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 533 ओवरलोड वाहनों के एक करोड़ 18 लाख 18 हजार रुपये के चालान किए हैं। कोविड-19 महामारी के चलते स्कूल वाहनों में चालक व परिचालक बिना मास्क के मिला तो चालान किया जाएगा।

ग्रीन बेल्ट और सिटी स्टेशन रोड को बनवाने के निर्देश
उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क मार्ग का शीघ्र निर्माण करवाए। इसके अलावा उनको एलआईसी रोड, बासिया भवन से कोर्ट परिसर तक जाने वाले रोड, सुरेंद्र सिंह पार्क पास सड़क को शीघ्र दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी रोड अथॉरिटी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संबंधित रोड के कम से कम पांच किलोमीटर के दायरे का चयन करें और वहां पर साइन बोर्ड, रोड साइन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed