{"_id":"6112d3bc8ebc3e7955740c45","slug":"road-and-cleanig-agenda-was-main-in-bhiwani-nagar-parishad-s-house-meeting-bhiwani-news-hsr608620818","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, सफाई, पीआईडी और पानी की निकासी के मुद्दों पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, सफाई, पीआईडी और पानी की निकासी के मुद्दों पर हंगामा
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में हंगामा करते पार्षद। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद हाउस की मंगलवार को रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में बैठक हंगामेदार रही। हाउस की बैठक में पहुंचे पार्षदों ने शहर के वार्डों में चरमराई सफाई, टूटी सड़कें, प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनने और पानी निकासी के नाकाफी प्रबंधों पर नाराजगी जताते हुए इन मुद्दों नप अधिकारियों के समक्ष उठाकर जमकर हंगामा किया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव व उपाध्यक्ष मामनचंद प्रजापति ने की। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय यादव सहित अनेक अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में पार्षदों ने शहरी वार्डों में 36 नई गलियों के निर्माण कराए जाने, कूड़ा उठान के लिए 15 नए टीपर ऑटो खरीद करने सहित 25 लाख के बजट से नई सोलर स्ट्रीट लाइटों के खरीद पर भी सहमति की मोहर लगाई। शहरी दायरे में सफाई व्यवस्था पर पार्षदों की नाराजगी के बाद नप अधिकारियों ने बैठक में ही सफाई ठेकेदार को भी नोटिस दिया। बैठक के बीच ही पार्षद ईश्वर मान ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। पार्षद मान ने कहा कि 20 लाख के बजट से दो साल पहले बनी सड़क टूटकर बिखर गई, जबकि अधिकारी कहते हैं कि एजेंसी की गारंटी भी खत्म हो गई।
कोरोना संक्रमण की वजह से करीब पांच माह बाद नगर परिषद हाउस की बैठक मंगलवार को हुई। हाउस की बैठक में शहर के 31 वार्डों में से केवल 24 पार्षद ही पहुंचे, जबकि कई पार्षदों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पार्षदों ने बैठक की शुरूआत अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों की फेहरिस्त गिनाने से की। जिसके बाद शहर के विकास का मुद्दा आते ही पार्षदों का दर्द भी फूट पड़ा। कई टूटी सड़कों का हाल भी बैठक में सुनाया गया। इसके बाद वार्ड पार्षदों ने अपने दायरे में आने वाली नई सड़कों के निर्माण की सूची भी दी। बैठक में पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांवा ने सेक्टर 13 के पॉश इलाके में बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने व हाल ही में बनी सड़कों पर पानी जमा होने का मामला उठाया। इसी तरह सेक्टर के अंदर सफाई पर भी सवाल उठाए। पार्षद प्रतिनिधि विजय तंवर ने भी अपने वार्ड में सफाई नहीं होने की बात कही। ईश्वर मान ने भी सफाई ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिसके बाद नप अधिकारियों ने सफाई ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
40 लाख के बजट से बनेंगी 36 गलियां
बैठक में शहरी वार्डों के अंदर पार्षदों ने 36 नई गलियों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिस पर करीब 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। इन गलियों का जल्द एस्टीमेंट बनाकर इनके बजट को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
सोलर लाइट से जगमग होंगे चौराहे
नप सदन की बैठक में करीब 25 लाख के बजट से नई सोलर स्ट्रीट लाइट खरीद का भी प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई। पार्षदों का कहना था कि बारिश व मौसम खराब होने पर लाइट चली जाती है और स्ट्रीट लाइट भी बंद हो जाती है। ऐसे में शहर के प्रमुख चौराहों व चुनिंदा बिंदुओं पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, जो लाइट न होने पर भी जगमगाती रहें और अंधेरा न छाए। इन लाइटों की खरीद की प्रक्रिया भी जल्द आगे बढ़ाई जाएगी।
ओपन जिम में टूटे झूलों पर भी खर्च होगा बजट
नगर परिषद ने शहर के सभी प्रमुख पार्कों में ओपन जिम लगाए हैं। इनमें ज्यादातर झूले टूटे पड़े हैं, जिनकी मरम्मत कराने के लिए नगर परिषद जल्द ही टेंडर कराएगा। इस पर भी पार्षदों ने सहमति जताई।
15 नए टीपर ऑटो, 500 डस्टबिन की होगी खरीद
नगर परिषद शहरी वार्डों से घर-घर कूड़ा उठाने के लिए 15 नए टीपर ऑटो खरीद करेगा। पहले से ही शहर में 15 टीपर ऑटो काम कर रहे हैं। इसके अलावा कचरा इधर-उधर नहीं फैले, इसके लिए 500 नए प्लास्टिक के डस्टबिन भी खरीदे जाएंगे।
नपा यूनियन सदस्यों ने भी रखी बैठक में मांग
नगरपालिका कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों ने बैठक में अपनी मांग रखी। यूनियन सदस्यों ने बताया कि गत 13 मई को सफाई कर्मचारी सुरेंद्र की कोरोना से मौत हो गई थी। उसके आश्रितों को सरकारी नौकरी व 20 लाख रुपये दिए जाने का प्रस्ताव भी पार्षदों के समक्ष रखा।
महिला पार्षद बैठक से नदारद
अगले नगर परिषद चुनाव में शहरी निकास एवं विकास विभाग ने भिवानी नप चेयरमैन की कुर्सी महिला सामान्य वर्ग आरक्षित की है। अगली योजना में नगर परिषद चेयरपर्सन चुनी जाएगी, लेकिन वर्तमान नगर परिषद हाउस की बैठक में अधिकतर महिला पार्षद ही गायब रहीं। इनमें वार्ड 10 से रेखा राघव, वार्ड छह से मीनू देवी, वार्ड सात से मुनिया तंवर, वार्ड नौ से मंजू, वार्ड 11 से कविता यादव, वार्ड 15 से कविता सैनी व वार्ड 19 से सुशीला देवी बैठक में अनुपस्थित रहीं।
सरकार के पास भेजेंगे मांग
नप हाउस की बैठक में शहर के विकास कार्यों के अलावा सफाई के मुद्दे पर चर्चा हुई है। इसके अलावा नगर परिषद में नए सामान खरीद को लेकर भी प्रस्ताव रखे गए हैं। बारिश के मौसम के दौरान फोगिंग कराए जाने के लिए आठ मशीनें हैं, दवा की मांग स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। हमारा प्रयास है कि शहर का विकास लगातार चलता रहे, इसके लिए बजट की डिमांड सरकार के समक्ष भेजी जाएगी।
-रणसिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद भिवानी।