फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, one die, another injured

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
road accident, one die, another injured
गांव कैरू और चंदाबास के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शुक्रवार रात करीब 11 बजे का है।
विज्ञापन

गांव जूई निवासी 27 वर्षीय संदीप गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वहीं, उसके मामा का बेटा गांव लाडावास निवासी 22 वर्षीय अमित खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार को संदीप अपने मामा के बेटे अमित के साथ बाइक पर अपने ससुराल गांव भारीवास गया था। रात को वह वापस लौट रहा था। जब वो गांव कैरू और चंदाबास के बीच पहुंचे तो अचानक ही अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोटें लगने से संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया और अमित को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने अमित को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की सूचना पाकर तोशाम पुलिस थाना से एचसी देवेंद्र अस्पताल पहुंचे। एचसी देवेंद्र ने बताया कि मृतक संदीप के भाई कुलदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक दो बच्चों एक बेटा व एक बेटी का पिता था। उसका छोटा भाई कुलदीप खेतीबाड़ी करता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को लेने गया था, लेकिन किसी कारणवश उसे नहीं लेकर आया और अपने ममेरे भाई अमित के साथ ही वापस लौट आया। वहीं, गांव लाडावास निवासी अमित घर पर ही खेतीबाड़ी करता है। करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। हादसे में अधिक चोटें लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed