फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rise above caste and do devotion: Kanwar Saheb

जाति-पाति से ऊपर उठकर भक्ति करों : कंवर साहेब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rise above caste and do devotion: Kanwar Saheb
बहल के राजगढ़ रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग में प्रवचन देते संत  कंवर  महाराज।
बहल। राधास्वामी दिनोद के सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने कहा कि जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने बहल के राजगढ़ रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में सत्संग के दौरान सामाजिक जीवन के साथ आध्यात्मिकता को भी जरूरी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसान सामाजिक प्राणी है और उसकी सबसे बड़ी जरूरत समाज है। एक-दूसरे की मदद से ही सामाजिक जीवन मजबूत होता है लेकिन भक्ति के बिना सब कुछ बेमानी है। उन्होंने संगत से सामाजिक होने के साथ आध्यात्मिक जीवन जीने का आह्वान किया। कंवर साहेब महाराज ने कहा कि नाम के बिना जीव का कल्याण संभव नहीं है। नाम वह सीढ़ी है जो जीव को परमात्मा तक पहुंचाती है।
विज्ञापन


कंवर साहेब ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से बच नहीं सकता इसलिए अच्छे कर्म करने और प्रभु का स्मरण करने की जरूरत है। संगत को एकांत में परमात्मा को याद करने तथा जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एकांत में की गई सच्ची फरियाद अवश्य सुनी जाती है। परमात्मा का नाम मनुष्य को भीतर से पवित्र कर हृदय में प्रेम जगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा को किसी भी तरीके से याद करने पर वह हजारों गुना मनुष्य का ख्याल रखता है। भक्ति के तीन आधार तप, त्याग और साधना हैं। ये तीनों कठिन हैं और इनके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति तथा जीवट जरूरी है। भक्ति सेवा करने से होती है। उन्होंने कहा कि जीवन में दो ही मार्ग हैं, या तो प्रभु को अपना बना लो या स्वयं प्रभु के बन जाओ। उन्होंने कहा कि मनुष्य की वास्तविक पहचान इसी से होती है कि उसने परमात्मा का भजन किया है। इसलिए जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर भक्ति करनी चाहिए।


प्रकृति को सहेजना होगा
कंवर साहेब महाराज ने कहा कि मनुष्य लगातार प्रकृति का दोहन और शोषण कर रहा है। पेड़ और पहाड़ काटे जा रहे हैं जिससे प्रकृति का स्वरूप बदल रहा है। तालाब और ताल सूख रहे हैं, अनाज जहरीला होता जा रहा है तथा वातावरण अशुद्ध हो रहा है। जीवन सुरक्षित रखना है तो प्रकृति को सहेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed