फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rewari-Ringas-Rewari and Jaipur-Bhiwani-Jaipur special trains started

Bhiwani News: रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन शुरू

Fri, 16 Aug 2024 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 Aug 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Rewari-Ringas-Rewari and Jaipur-Bhiwani-Jaipur special trains started
भिवानी। रेलवे ने त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 09731 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 31 अगस्त तक (15 ट्रिप) रेवाड़ी से 22:50 बजे रवाना होकर 01:50 बजे रींगस पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09732 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त से एक सितंबर तक (15 ट्रिप) रींगस से 02.10 बजे रवाना होकर 05:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे। वहीं ट्रेन संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 15 सितंबर तक (29 ट्रिप) जयपुर से 07:00 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त से 15 सितंबर तक (28 ट्रिप) भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 09 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed