फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   restling competition, district level games, players

जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवानों के बीच हुई कांटे की टक्कर

Mon, 08 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
restling competition, district level games, players
अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करने की कोशिश करता पहलवान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हांसी रोड तिगड़ाना मोड़ स्थित अजमेर अखाड़ा में रविवार को जिला स्तरीय लड़के व लड़कियों की जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले हुए। साई हॉस्टल के पूर्व इंचार्ज वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक वृषभान की देखरेख में मुकाबले हुए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती मुकाबलों के शुभारंभ अवसर पर कुश्ती संघ के सचिव डॉ. सुरेश मलिक, भूपेंद्र कुश्ती कोच, महेंद्र सिंह योगा कोच, सुरेश कुमार वर्मा कुश्ती प्रशिक्षक भीम स्टेडियम, श्यामसुंदर कुश्ती प्रशिक्षक, हेमंत कुश्ती कोच, सुखदे डीपीई, अजमेर पहलवान, अमरपाल कोच, शंभू कोच, शिवाजी कुश्ती कोच मौजूद थे। जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. सुरेश मलिक व भीम स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि विजेता पहलवान 13 मार्च को विक्रमादित्य ग्लोबल स्कूल मोरखेड़ी सांपला रोहतक में होने वाली जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ये रहे मुकाबले
फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबलों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल नाथुवास प्रथम, अजीत घुसकानी द्वितीय, 61 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित सांगा प्रथम, शुभम खरक द्वितीय, 65 किलोग्राम भार वर्ग में जयप्रकाश धारेडू प्रथम, संदीप बामला द्वितीय, 70 किलोग्राम भार वर्ग में अजमेर खेड़ा का विकास प्रथम, अरूण सांगा द्वितीय, 74 किलोग्राम भार वर्ग में मनोज सांगा प्रथम, अतुल बापोड़ा द्वितीय, 79 किलोग्राम भार में प्ररमिंद्र सांगा प्रथम, रोहित सांगा द्वितीय, 86 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल बामला प्रथम रहा। 92 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित बामला प्रथम, प्रवीन भिवानी द्वितीय रहा। 97 किलोग्राम भार वर्ग में नरेंद्र बामला प्रथम, सुनील सांगा द्वितीय, 125 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित भिवानी प्रथम रहा। लड़कों की ग्रीको रोमन मुकाबलों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित तिगड़ाना प्रथम, शिवम भिवानी द्वितीय, 60 किलोग्राम में अमित भिवानी प्रथम, नवीन भिवानी द्वितीय, 63 किलोग्राम भार वर्ग में मंजीत भिवानी प्रथम रहा। 67 किलोग्राम में मनीष बापोड़ा प्रथम, अनुज सांगा द्वितीय, 72 किलोग्राम में शुभम खरक प्रथम रहा। 77 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल बापोड़ा प्रथम, अमित धारेडू द्वितीय रहा। 82 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित बापोड़ा प्रथम, सुमित बामला द्वितीय, 87 में अमित बामला प्रथम, सुनील सांगा द्वितीय, 97 किलो में अनिकेत ग्रेवाल प्रथम, मोहित बुढेडी द्वितीय, 130 किलोग्राम भार वर्ग में अशोक ग्रेवाल बामला प्रथम रहा। लड़कियों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में कविता धारेडू प्रथम, राजू धारेडू द्वितीय, 53 किलो में पिंकी नंगला प्रथम, साक्षी ढांगर द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed