फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Residents of the town reached the police station demanding action on theft incidents

Bhiwani News: चोरी की वारदातों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे कस्बावासी

Mon, 27 Mar 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Residents of the town reached the police station demanding action on theft incidents
चोरी की वारदात में कार्रवाई की मांग को लेकर बवानीखेड़ा पुलिस थाना पहुंचे कस्बावासी। 
बवानीखेड़ा। कस्बे में पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। रविवार रात को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कॉलोनी में बने एक मकान में घुसकर तीन नकाबपोशों चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य शादी में गया हुआ था। पीछे से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति ने चोरी की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कस्बा बवानीखेड़ा के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कॉलोनी में रहने वाले कुलदीप ने बताया कि उसका परिवार घर को ताला लगाकर शादी में गया था। 26 मार्च रविवार की रात को उसके घर पर चोरी हो गई है। चोर करीब 2 लाख 35 हजार रुपये नकद, 15 तोला सोना व चांदी के एक किलोग्राम के जेवर चुरा ले गए। शिकायत में उसने बताया कि लगभग सुबह चार बजे वह घर आया तो घर के सभी ताले टूटे हुए मिले और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने चोरी होने की पुष्टि के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी
नगर पालिका चेयरमैन रमेश काजल, नवीन, ओमपाल, रामधन ठेकेदार, कुलदीप हलवाई ने बताया रविवार रात चोरों ने हुडा कॉलोनी में चोरी की है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं, जिन्होंने नकाब पहन रखे हैं। वहीं, युवक चोरी करने से एक घंटे पहले रात साढ़े 12 बजे अनाज मंडी में मौजूद थे। चौकीदार व लोगों की सतर्कता के बाद वहां से भाग गए। नगरपालिका चेयरमैन, पार्षदों सहित पीडितों ने थाना प्रभारी संदीप शर्मा से मिले। लोगों ने थाना प्रभारी से कस्बे में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। लोगों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से कस्बे में लगातार चोरियां हो रही है। आवारा किस्म के लोग नकाब पहन कर रातभर घूमते रहते हैं। थाना प्रभारी से संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस चोरों को तलाशने का काम कर रही है। जनता को भी आगे आकर पुलिस की मदद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed