{"_id":"6a1498682804c8beac0f2aa4","slug":"residents-of-dadri-gate-and-dhana-road-protested-against-the-drinking-water-crisis-and-submitted-a-memorandum-to-the-mla-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151660-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पेयजल संकट के विरोध में दादरी गेट और ढाणा रोड के लोगों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पेयजल संकट के विरोध में दादरी गेट और ढाणा रोड के लोगों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर विधायक आवास पर प्रदर्शन करते नागरिक।
भिवानी। दादरी गेट और ढाणा रोड क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों ने विधायक घनश्याम दास सर्राफ के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस पर विधायक ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर पेयजल समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।
विधायक ने प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाएगा।
भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगवानदास कालिया ने कहा कि दादरी गेट और ढाणा रोड क्षेत्र की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ढाणा रोड की सभी गलियों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति खराब बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि गली नंबर 5, 8 और 9 के हालात अधिक खराब हैं। इन क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों से नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच रहा है। यदि कभी पानी छोड़ा भी जाता है तो वह करीब 10 मिनट में बंद हो जाता है। स्थानीय लोगों ने मांग रखी कि पानी की आपूर्ति अवधि बढ़ाई जाए ताकि घरों तक पर्याप्त पानी पहुंच सके। गली नंबर 9 में पानी की पाइपलाइन पर लगे अवैध गुल्ले को हटाया जाए ताकि पानी का प्रवाह सुचारू हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी मांग उठाई कि कोर्ट रोड से आने वाली मुख्य पेयजल लाइन, जो थाना रोड की ओर जा रही है उसे दादरी गेट चौक से सीधे जोड़ा जाए ताकि पूरे क्षेत्र में पानी का दबाव बढ़ सके। इसके अलावा थाना रोड क्षेत्र में पेयजल लाइनों में आने वाले व्यवधानों को भी दूर करने की मांग की गई। इस मौके पर रामचंद्र, रामनिवास, सुमित्रा, बिमला, निर्मला, कृष्णा, पवन, रीतु, संजना और ममता मौजूद रहीं।