फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Residents of authorized colony still deprived of water and sewer facilities.

Bhiwani News: वैध कॉलोनी फिर भी पानी-सीवर को तरसे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Residents of authorized colony still deprived of water and sewer facilities.
तोशाम। भिवानी मार्ग स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में पेयजल और सीवर व्यवस्था नहीं होने से करीब 50 से 60 घरों के लोग परेशान हैं। मंगलवार को कॉलोनीवासी जनस्वास्थ्य विभाग के तोशाम स्थित कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पहुंचे और दोनों सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों जय सिंह, भतेरी देवी, महेंद्र शर्मा, बलवान सिंह, रंग सिंह, सुमन, सुनीता देवी, जंगबीर, अमित, नीलम, गोपाल, केशव हलवाई, रामरती, जयवीर और सुभाष चंद्र ने बताया कि उनकी कॉलोनी सरकार द्वारा वैध है। इसके बावजूद यहां पेयजल और सीवर की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


कई बार की शिकायत, अब तक नहीं मिली सुविधा
कॉलोनीवासियों ने बताया कि वे अपनी समस्या को लेकर पहले भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए विभाग को इस मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग तोशाम के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ ने बताया कि कॉलोनीवासी पेयजल और सीवर व्यवस्था की समस्या को लेकर उनसे मिले थे। इस संबंध में पहले भी उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है लेकिन अभी तक पानी और सीवर लाइन के लिए मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि दोबारा उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा।


मंजूरी मिली तो बनेगा एस्टीमेट
विकास धनखड़ ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद पानी और सीवर लाइन के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा। इसके बाद स्वीकृति के अनुसार कॉलोनी में दोनों व्यवस्थाएं उपलब्ध कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed