फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Religious sites, Anganwadi centers, Amrit Sarovars, and educational institutions illuminated by 'Aashirwad' lamps.

Bhiwani News: आशीर्वाद के दीयों से जगमग हुए धार्मिक स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र, अमृत सरोवर व शिक्षण संस्थान

Sat, 19 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Religious sites, Anganwadi centers, Amrit Sarovars, and educational institutions illuminated by 'Aashirwad' lamps.
भिवानी में दीये जला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते लोग।
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम को ‘आशीर्वाद का दीये’ जलाने के साथ हुआ। आशीर्वाद के दीयों से जिलेभर के धार्मिक स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र, अमृत सरोवर, शिक्षण संस्थान जगमग हुए। सभी संस्थानों में दिवाली सा माहौल बना।
विज्ञापन

शहर बावड़ी गेट स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कृष्ण प्रणामी जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संत शिरोमणि डॉ. स्वामी सदानंद महाराज ने आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, विकसित भारत में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की तरक्की में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान मंदिर की भव्यता देखते ही बनी। संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट द्वारा देश में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत आशीर्वाद की दीये प्रज्वलित करने से हुई। विभिन्न विकास परियोजनाओं, पार्कों, अमृत सरोवर, फ्लाईओवरों, शिक्षण संस्थानों तथा धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला में 76 व्यायामशाला, 28 कम्युनिटी सेंटर, 26 ग्राम सचिवालय, 86 ई-लाइब्रेरी व 30 महिला सांस्कृतिक केंद्रों पर आशीर्वाद के दीए जलाए गए। कार्यक्रमों में सरकारी संस्थानों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक अपनी पूरी टीम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और आशीर्वाद के दीये जलाए।

इनमें पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर, चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल झील तोशाम, गर्ल्स कॉलेज तोशाम, बस स्टैंड तोशाम, चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम तोशाम, चौधरी बंसीलाल पार्क भिवानी, महिला कॉलेज बवानीखेड़ा, किरोड़ीमल पार्क भिवानी, बाईपास–हांसी रोड तिगड़ाना मोड़, महाराजा दक्ष प्रजापति पार्क नूनसर जौहड़, लोहारू सब्जी मंडी फ्लाईओवर, रोहतक रोड जलेबी चौक, भीम स्टेडियम भिवानी, महम रोड फ्लाईओवर, पासपोर्ट सेवा केंद्र, तोशाम रोड फ्लाईओवर, दिनोद रोड फ्लाईओवर, राजकीय कन्या विद्यालय भगत सिंह चौक, चौधरी बंसीलाल एयर स्ट्रिप में नवनिर्मित हैंगर कॉम्प्लेक्स, राष्ट्रीय राजमार्ग पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed