फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relatives did not contact two youths who went from Loharu to Kullu for four days

Bhiwani News: लोहारू से कुल्लू गए दो युवकों से परिजनों का चार दिन से नहीं हुआ संपर्क

Thu, 13 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा) Updated Thu, 13 Jul 2023 12:54 AM IST
सार

एसडीएम अमित कुमार ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसपी ऑफिस और कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क साधा। जिस पर उन्होंने बताया कि चार-पांच दिनों से भारी बरसात के कारण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुल्लू में बिजली का ब्रेक डाउन है।

विज्ञापन
Relatives did not contact two youths who went from Loharu to Kullu for four days
अशोक कुमार। डॉ. विष्णु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली में अधिक बारिश के कारण पैदा हुए संकट के कारण वहां विभिन्न राज्यों के सैकड़ों सैलानी फंसे हुए हैं। उनमें दो युवक लोहारू के भी हैं। जो अपनी कार से दो जुलाई को कुल्लू घूमने गए थे, लेकिन आठ जुलाई के बाद उन दोनों युवकों से उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


इससे चिंतित होकर दोनों युवकों के परिजनों ने बुधवार को एसडीएम अमित कुमार से मुलाकात की। एसडीएम अमित कुमार ने इसकी सूचना प्रदेश सरकार को भेजते हुए कुल्लू एसपी कार्यालय से बातचीत कर इसकी सूचना भी दी है।
विज्ञापन


इस बारे में लोहारू शहर के वार्ड तीन निवासी मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा डॉ. विष्णु शर्मा और बारवास निवासी अशोक कुमार दो जुलाई को घूमने के लिए कार से कुल्लू गए थे। इस दौरान आठ जुलाई को देर रात उनकी विष्णु और अशोक से बातचीत हुई थी। दोनों कुल्लू की जीभी वैली में थे, लेकिन उसके बाद उनका दोनों युवकों से कोई संपर्क नही हुआ है। बुधवार को डॉ. विष्णु के परिजन और अशोक के परिजनों ने एसडीएम अमित कुमार से मुलाकात की और पूरी जानकारी के साथ लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने हिमाचल के कुल्लू एसपी कार्यालय से की बातचीत
एसडीएम अमित कुमार ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसपी ऑफिस और कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क साधा। जिस पर उन्होंने बताया कि चार-पांच दिनों से भारी बरसात के कारण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुल्लू में बिजली का ब्रेक डाउन है। इसके कारण मोबाइल टावर और मोबाइल सेवाएं पूर्णतया ठप हैं, लेकिन जितने भी सैलानी हिमाचल प्रदेश में आए हुए हैं, वे सभी सुरक्षित हैं। उन्हें भोजन पानी की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। वहीं, बुधवार दोपहर बाद कई सडक़ मार्ग भी सुचारु किए गए हैं। एसडीएम अमित कुमार ने भरोसा दिलाया कि वे कुल्लू प्रशासन से संपर्क में रहेंगे। परिजनों को चिंता करने की जरूरत नही हैं। दोनों युवकों को सकुशल लोहारू पहुंचाया जाएगा।


स्वयं के स्तर पर भी परिजन कर रहे संपर्क करने का प्रयास
लोहारू निवासी डॉ. विष्णु शर्मा व बारवास निवासी अशोक के परिजन स्वयं के स्तर पर चंडीगढ़ या आसपास के इलाके में रहने वाले रिश्तेदारों के माध्यम से दोनों युवकों से संपर्क साधने में जुटे हैं। दोनों युवकों की अंतिम लोकेशन तक भी परिजन पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक उनका युवकों से संपर्क नहीं हुआ है। मुरारी शर्मा ने बताया कि आठ जुलाई को उनकी बेटे विष्णु से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। वह उस वक्त जीभी वैली में था। लेकिन उसके बाद से विष्णु व अशोक से संपर्क नहीं हो पाया है। दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed