फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Registration will have to be done in Covin app, Rs 325 will have to be paid

Bhiwani News: एक जनवरी को जिले में आएगा नेजल वैक्सीन का स्टॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Registration will have to be done in Covin app, Rs 325 will have to be paid
नागरिक अस्पताल का टीकाकरण केंद्र। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित किया है। नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर कोवैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं जिले में एक जनवरी को नेजल वैक्सीन का स्टॉक का जाएगा। इसके लिए लाभार्थी को 325 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

पहले स्टॉक में कितनी डोज आएगी इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें इसके बारे में जानकारी साझा की जाएगी। नेजल वैक्सीन की कीमत 800 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, सरकारी सेंटर पर इसके लिए 325 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, शुरुआत में ये निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध होगी। इसे कोविन एप के जरिये बुक किया जा सकता है। जिले में कोरोना वैक्सीन की 854128 को पहली, 820053 को दूसरी और 73795 को बूस्टर डोज लगी है। नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें से दूसरी डोज के कुल 34075 लाभार्थी वंचित है, जबकि 744840 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित है। जिले में कोरोना वैक्सीन की 854128 को पहली, 820053 को दूसरी और 73795 को बूस्टर डोज लगी है। इनमें से दूसरी डोज के कुल 34075 लाभार्थी वंचित है, जबकि 744840 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित हैं।
विज्ञापन

क्या है नेजल वैक्सीन
नेजल वैक्सीन नाक से दी जाएगी और इसमें अन्य वैक्सीन की तरह टीका नहीं लगाया जाएगा। सिर्फ नाक में वैक्सीन की दो बूंद डाली जाएगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों और महामारी के दौरान ये आसान और दर्द रहित टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक जनवरी को नेजल वैक्सीन का स्टॉक आएगा, जिसके बाद वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से डोज की जो कीमत तय की है वही लाभार्थी से ली जाएगी। नेजल वैक्सीन को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी बैठक लेंगे, जिसमें स्टॉक संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। नागरिकों से अपील है कि मास्क, सेनिटाइजर और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed